{"_id":"5cacf581bdec2214422fbdd6","slug":"nomination-for-lok-sabha-elections-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरु
Wed, 10 Apr 2019 01:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार (10 अप्रैल) से शुरू हो जाएगी। यह 18 अप्रैल तक चलेगी। नामांकन कलक्ट्रेट परिसर में होंगे। इसके लिए प्रशासन और पुलिस ने पूरी व्यवस्थाएं कर ली हैं। कलक्ट्रेट के आसपास 11 बैरियर बनाए गए हैं।
परिसर से 200 मीटर दूर प्रत्याशियों के जुलूस रोक दिए जाएंगे। नामांकन स्थल पर सिर्फ प्रत्याशी व प्रस्तावक सहित मात्र पांच लोग ही दाखिल हो पाएंगे। नामांकन सुबह 11 बजे से 3 बजे तक होगा। नामांकन पत्र बांदा जिलाधिकारी/रिटर्निंग आफीसर के कक्ष में होगा।

पीडब्ल्यूडी, कचहरी रेलवे क्रासिंग व संकट मोचन के पास 2-2, रोडवेज, कचहरी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोषागार और हार्पर क्लब के पास एक-एक बैरियर बनाए गए हैं। नामांकन स्थल के बैरियरों पर दो मजिस्ट्रेट और चार पुलिस उपाधीक्षक संभालेंगे। प्रत्याशी तीन वाहनों पर हार्पर क्लब के बैरियर तक आ सकेंगे।
यहां तलाशी के बाद प्रत्याशी सहित पांच लोगों को ही नामांकन कक्ष तक आने की अनुमति है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 20 अप्रैल और नाम वापसी 22 अप्रैल को होगी। आचार संहिता के अनुपालन के लिए प्रशासन ड्रोन कैमरों की मदद लेगा। प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी।