फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nomination complete six people in field

नामांकन प्रकि्रया पूरी, छह प्रत्याशी मैदान में

Tue, 16 Feb 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
Nomination complete six people in field
कानपुर-फतेहपुर स्थानीय विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी अनिल चार्ली ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


सपा से निलंबित पूर्व जिलाध्यक्ष रामशरण यादव ने एक बार फिर निलंबित नेताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंच कर दूसरा नामांकन सेट दाखिल किया। समता रिपब्लिकन पार्टी से प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह ने एक सेट व निर्दलीय आनंद कुमार ने दो सेट में पर्चा भर कर एमएलसी बनने की दावेदारी पेश की।
विज्ञापन


इस तरह से कुल छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक एडीएम आलोक सिंह की निगहबानी में चली नामांकन प्रकिया में सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी अनिल चार्ली ने मुहूर्त के नाम पर पहला पर्चा बिना किसी लाव-लश्कर के 12 बजे भरा। इसके बाद वह दोपहर सवा एक बजे भाजपाइयों के हुजूम के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी के नामांकन जुलूस में कानपुर नगर के विधायक सलिल विश्नोई, विधायक सत्यदेव पचौरी, विधायक रघुनंदन भदौरिया, सदर विधायक विक्रम सिंह, खागा विधायक कृष्णा पासवान, पूर्व मंत्री राजेंद्र पटेल व राधेश्याम गुप्ता, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, फतेहपुर जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, कानपुर नगर के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष मदन पांडेय मौजूद रहे। वहीं सपा से निलंबित पूर्व जिलाध्यक्ष राम शरण यादव ने भी आखिरी दिन पर्चा दाखिल किया।


उनके साथ सपा से निलंबित नेताओं के साथ कई करीबी पार्टी स्तर के चेहरे नजर आए। इससे पहले भी वह 12 फरवरी को निलंबित नेताओं के साथ एक सेट नामांकन दाखिल कर चुके थे। इस तरह कुल छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिसमें भाजपा के अनिल चार्ली के अलावा बसपा से अशोक कटियार, सपा से कल्लू यादव प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed