{"_id":"63ebe214784e3b5a98049f56","slug":"no-seats-in-trains-to-go-home-in-holi-2023-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: होली में घर जाने को ट्रेनों में नहीं सीटें, स्पेशल ही सहारा, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: होली में घर जाने को ट्रेनों में नहीं सीटें, स्पेशल ही सहारा, ये रही पूरी जानकारी
Wed, 15 Feb 2023 09:52 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 15 Feb 2023 09:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली में घर जाने वालों को अब ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रही हैं। कानपुर से होकर चलने वाली या यहां से गुजरने वाली 90 प्रतिशत ट्रेनों में सीटें नहीं बची हैं। ऐसे में लोगों को स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा है। इसके अलावा त्योहार में फ्लाइट का भी किराया तीन गुना अधिक है।
होली आठ मार्च को है। 120 दिन पहले आरक्षण कराने के नियम के चलते अधिकतर नौकरीपेशा लोगों ने सीटें बुक करा ली हैं। मुंबई रूट पर केवल 40 जोड़ी ट्रेनें हैं। इस वजह से इस रूट पर सीटों को लेकर ज्यादा मारामारी है। दिल्ली रूट पर 88 जोड़ी ट्रेनें चलती हैं। इस वजह से कुछ ट्रेनों में गुंजाइश है।

इन ट्रेनों में है संभावना
- मुंबई से आने वाली ट्रेन एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस (20103) में सात मार्च को एसी थ्री में सीटें खाली हैं। कुशीनगर एक्सप्रेस (22538) में सात मार्च को वेटिंग के अलावा आरएसी श्रेणी की सीटें ले सकते हैं। स्लीपर और सेकेंड स्लीपर श्रेणी की सीटें किसी ट्रेन में नहीं हैं। होली बाद मुंबई की तरफ जाने वाली ट्रेनों में नौ मार्च को एसी थ्री में 18 सीटें खाली हैं। गोरखपुर-पनवेल (15065) में एसी थ्री में 169 सीटें, 10 और 12 मार्च को आरएसी में सीटें खाली हैं। पुष्पक एक्सप्रेस में नौ मार्च को एसी थ्री और इकोनॉमी कोच में चार और पांच आरएसी सीटें हैं।

- होली के पहले दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में सीटें नहीं हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस में होली के दिन आठ मार्च से आगे की तारीखों में सीटें हैं लेकिन होली के पहले आने के लिए सीटें भर चुकी हैं। राजेंद्रनगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस में पांच और छह को एसी सेकेंड में इक्का-दुक्का सीटें हैं। सियालदह राजधानी एक्सप्रेस (12314) में महंगा किराया अदा कर सीटें बुक हो सकती हैं। होली के पहले इसमें सीटें हैं। होली मनाने के बाद दिल्ली जाने पर नौ मार्च से आगे की तारीखों में आईआरसीटीसी की तेजस एक्सप्रेस में सीटें खाली हैं। दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस में सीटें मिल जाएंगी।
दिल्ली की फ्लाइट 5400 के ऊपर
दिल्ली से कानपुर का हवाई टिकट औसत ढाई हजार रुपये का मिलता है लेकिन होली पर फ्लेक्सी किराया लागू होने से मार्च में किराया 3932 रुपये से लेकर 5428 रुपये तक है। मुंबई से कानपुर का किराया पांच हजार रुपये है। बंगलूरू से कानपुर का किराया नौ हजार रुपये है। यह बेसिक किराये से करीब तीन गुना अधिक है। यही हाल होली बाद वापसी का भी है।

यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। कुछ ट्रेनों में सीटें है। जिस रूट पर लंबी वेटिंग होगी, वहां रेलवे होली स्पेशल ट्रेन चलाएगा।- हिमांशु शेखर उपाध्याय, सीपीआरओ, एनसीआर