फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   No seats in trains, flight fare tripled

दिवाली में मुंबई का एयर टिकट 11,881 का, अहमदाबाद का किराया नौ हजार,  11 से 13 नवंबर ट्रेनों में टिकट नहीं

Mon, 09 Nov 2020 10:05 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 09 Nov 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
No seats in trains, flight fare tripled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
दिवाली पर घर आने की होड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 11 से 13 नवंबर तक किसी भी ट्रेन में सीटें नहीं हैं। वहीं फ्लाइट का किराया दो से तीन गुना तक महंगा हो गया है। 14 और इसके बाद कानपुर आने के लिए कुछ ट्रेनों में सीटें मिल सकती हैं लेकिन इस बीच कानपुर से वापसी को लेकर मारामारी रहेगी।
विज्ञापन


मुंबई का किराया तीन गुना, अहमदाबाद का दोगुना

- मुंबई से कानपुर का फ्लाइट का किराया जो करीब चार हजार रुपये होता है, वह 11 नवंबर को 11881 रुपये है। 12 नवंबर को 9813, 13 को 4563 और 14 को 5447 रुपये है। मुंबई जाने का किराया 15 नवंबर से बढ़ेगा, जो करीब 5500 रुपये है।
विज्ञापन


- विमान से अहमदाबाद से कानपुर आना यूं तो करीब चार हजार रुपये में हो जाता है लेकिन त्योहार के पहले 11 नवंबर को किराया 8600 रुपये, 12 को 9336, 13 को 9336, 14 को 8600  और 15 को 8349 रुपये है। 15 नवंबर को वापसी में साढ़े पांच हजार और 16 को साढ़े छह हजार रुपये किराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- दिल्ली से कानपुर आना भी त्योहार के पहले महंगा है। आम तौर पर 2200 रुपये में कानपुर आने का किराया होता है। 11 नवंबर को किराया 7301 रुपये, 12 को 6599, 13 को 6001, 14 को 4401 रुपये है। दिल्ली वापसी का किराया 15 नवंबर को  3395 और 16 को 3901 रुपये है।

ट्रेनों में सीटें नहीं, रिवर्स शताब्दी से आ जाएं
यूं तो दिल्ली से बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में कानपुर आने के लिए सीटें नहीं मिलेंगी। सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग है लेकिन कुछ खास ट्रेनों में जगह अभी मिल सकती है। 11 से 13 नवंबर तक सीटों को लेकर मारामारी है। तेजस एक्सप्रेस में 11 नवंबर में सीटें हैं। 12 और 13 को वेटिंग है। किराया 1365 रुपये है।


14 नवंबर को यह ट्रेन कैंसिल है। रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस में 11 नवंबर को आने के लिए कुछ सीटें मिल जाएंगी। 12 व 13 नवंबर को ट्रेन फुल है लेकिन दिवाली के दिन 14 को आ सकते हैं। किराया 950 रुपये है। वंदे भारत एक्सप्रेस में 15 तक सीट नहीं मिलेगी। श्रमशक्ति एक्सप्रेस व लखनऊ स्वर्ण शताब्दी समेत लगभग सभी ट्रेनें फुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed