फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   no more slogan of development and caste only modis magic

अच्छा... तो ये था मोदी का जादू

Sat, 11 Mar 2017 10:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 11 Mar 2017 10:12 PM IST
सार

- ढह गया सपा का किला, सिर्फ एक सीट बच पाई

विज्ञापन
no more slogan of development and caste only modis magic
डेमो पिक

विस्तार

नरेंद्र मोदी के नाम में ही जादू है तभी तो यूपी में ऐसी आंधी चली कि साइकिल के साथ भारी भरकम हाथी भी उड़ गया...
विज्ञापन

 

मोदी की आंधी में उड़ी सपा की साइकिल और बसपा का हाथी

no more slogan of development and caste only modis magic
डेमो पिक
2012 में जिले की तीनों सीटों पर परचम फहराने वाली समाजवादी पार्टी(सपा) इस बार सिर्फ एक सीट ही बचा पाई। जहां सपा विकास के मुद्दे पर दंभ भर रही थी तो बसपा जातिगत आंकड़े के जरिये वैतरणी पार करने का सपना संजोए थी। मगर वोटरों पर मोदी का जादू हावी रहा। 

याद हो लोकसभा चुनाव में भी मोदी लहर चली थी। इससे सपा का गढ़ इटावा भी अछूता नहीं रह सका था। इसमें इटावा जिले की इटावा व भरथना विधानसभा क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान था।

वर्ष 2017 का चुनाव आया तो सपा ने विकास के मुद्दे पर दंभ भरा, तो बसपा ने जाति का नारा दिया। सपा बसपा भले ही विकास व जाति का नारा उछालते रहे हों मगर जिले के वोटरों पर तो मोदी का जादू सिर चढ़कर बोला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के गढ़ में भाजपा ने दो सीटों पर फहराया परचम

no more slogan of development and caste only modis magic
डेमो पिक
यही वजह रही कि जिले की तीन सीटों में भाजपा दो सीटों पर परचम फहराने में सफल रही। जबकि सपा अपनी परंपरागत जसवंतनगर सीट पर भी फतह हासिल कर सकी। उसमें भी मोदी के जादू में बट्टा लगाते हुए जीत का अंतर कम कर दिया।

इस सीट से जीते सपा के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव 2012 में 82 हजार से अधिक मतों से जीत थे। इस बार उनकी जीत का अंतर सिमट कर 52215 ही रह गया। वो तब जब शिवपाल सिंह यादव को चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का दम लगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed