{"_id":"6adfbb0dfce45b3b880dd199","slug":"no-matter-who-it-is-let-them-all-go-to-hell-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1695759-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: किसी भी माई का लाल हो, सबकी ऐसी की तैसी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: किसी भी माई का लाल हो, सबकी ऐसी की तैसी...
विज्ञापन
कानपुर। विद्यार्थी मार्केट, गोविंदनगर में सोमवार को दुकानदारों की पंचायत कराने पहुंचे विधायक महेश त्रिवेदी ने एक पूर्व विधायक पर आरोप लगाया कि वे व्यापारियों का माल हजम करने वाले इस व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष बल्देव को प्रश्रय दे रहे हैं। मौजूदा अध्यक्ष जीतू भगत, महामंत्री विपुल शाह भले लोग हैं, उन्हें गाली दे रहे हैं। जो ईमानदार, भले लोग हैं वे बढ़ेंगे और जो ...(अपशब्द) हैं, वे घटेंगे। बेईमानों को प्रश्रय देने वाला किसी भी माई का लाल हो, सबकी ऐसी की तैसी। दूसरी तरफ बल्देव राज मेहरोत्रा ने आरोप को झूठा बताया। कहा कि उन्होंने किसी के 10 रुपये की भी बेईमानी नहीं की।
विधायक शाम को विद्यार्थी मार्केट में व्यापारियों के आपसी विवाद में पंचायत करने गए थे। इस व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष बल्देव राज मेहरोत्रा के करीबी बताए गए अशोक पुरी, सुरेंद्र जुनेजा, रविश कपूर आदि ने विधायक से कहा कि मार्केट के पार्क में जीतू भगत दीपावली तक पूजन सामग्री की दुकान लगाते हैं। वे दुकान कम जगह में लगाएं, ताकि आसपास वाहन खड़े हो सकें। इसी बीच व्यापार मंडल के महामंत्री विपुल शाह ने उसे गालियां देेने आरोप लगाया। इस पर विधायक ने वहां मौजूद चौकी इंचार्ज से अप्लीकेशन लेकर इसकी जांच कर कार्रवाई के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में पूर्व अध्यक्ष और एक पूर्व विधायक पर आरोप लगाया।
पंचायत में पार्षद नवीन पंडित, पूर्व पार्षद देवेंद्र सब्बरवाल, सुनील नारंग आदि मौजूद रहे।