{"_id":"5af48b764f1c1b05418b9294","slug":"nitin-gadkari-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नितिन गडकरी ने किया खुलासा, जानिए विश्व में आखिर 'किसने कराई कानपुर की बदनामी' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नितिन गडकरी ने किया खुलासा, जानिए विश्व में आखिर 'किसने कराई कानपुर की बदनामी'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 11 May 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
लाइव कॉन्फ्रेन्सिंग में नितिन गडकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि गंगा को प्रदूषित करने वाले देशभर के दस शहरों में कानपुर नंबर वन है। इसकी वजह यहां का सीसामऊ नाला है। इस नाले ने ही विश्व में कानपुर की बदनामी कराई है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में दो-तीन बार सीसामऊ नाले का जिक्र किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान ‘अमर उजाला’ की ओर से सवाल किया गया कि केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने कहा था कि जब तक सीसामऊ नाला टेप नहीं हो जाता, तब तक वह कानपुर नहीं आएंगी, तो नाले को टेप करने में इतना समय क्यों लग रहा। इस पर नितिन गडकरी और उमा भारती समेत वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद अन्य लोग हंसने लगे। उमा भारती ने कहा- सुनो, कानपुर वालों। यह नहीं कहा था कि वह नाला टेप होने तक कानपुर नहीं आएंगी, बल्कि यह कहा था कि जब तक सीसामऊ नाला टेप नहीं हो जाता, वह गंगा आरती नहीं करेंगी। इस पर नितिन गडकरी ने कहा कि इसी साल अक्तूबर तक नाला टेप हो जाएगा। नवंबर में हमें बुलाने की तैयारी करिए। वह खुद उमा भारती के साथ आएंगे और गंगा आरती करेंगे।