फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nishi Gupta has brought laurels by topping the PCS-J exam.

UPPCS J 2022 Result : कानपुर की बेटी निशी ने टॉप कर रोशन किया शहर का नाम, पहले ही प्रयास में मार लिया मैदान

Thu, 31 Aug 2023 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 31 Aug 2023 05:36 AM IST
सार

लाजपत नगर निवासी व्यापारी निरंकार गुप्ता और मां रेखा गुप्ता की बेटी निशी गुप्ता ने पहले प्रयास में ही परीक्षा को टाॅप किया है। 

विज्ञापन
Nishi Gupta has brought laurels by topping the PCS-J exam.
निशी गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर की बेटी निशी गुप्ता ने पीसीएस-जे की परीक्षा टॉप कर नाम रोशन किया है। लाजपत नगर निवासी व्यापारी निरंकार गुप्ता और मां रेखा गुप्ता की बेटी निशी गुप्ता ने पहले प्रयास में ही परीक्षा को टाॅप किया है। 

विज्ञापन


निशी ने राजस्थान पीसीएस-जे और मध्य प्रदेश पीसीएस-जे भी दिया था। दोनों जगह एक-एक अंक से चयन रुक गया था। लेकिन इस बार कोई कसर नहीं छोड़ी। पिता व्यापारी, बड़ी बहन और भाई इंजीनियर होने के बावजूद निशी अपने परिवार की पहली जज बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशी ने 10वीं व 12वीं की पढा़ई फातिमा कांवेंट से की है। उनको 10वीं 77 फीसदी और 12वीं में 92 फीसदी अंक आए थे। निशी कहती हैं कि इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीए-एलएलबी की पढ़ाई की। 2020 में बीए-एलएलबी पास करने के बाद एलएलएम में दाखिला लिया और 2022 में डिग्री पूरी की। 

निशी कहती हैं कि अपने सपने काे पूरा करने के लिए काफी मेहनत की। दो बार चयन न होने से थोड़ा निराश हुई, लेकिन फिर खुद को संभाला और मन लगाकर तैयारी की और सफलता पाई। बोली, लक्ष्य पर ध्यान तो हर राह होगी आसान के मूलमंत्र को न भूलें।

निरंकार गुप्ता कहते हैं कि मैं अौर पत्नी बहुत अधिक नहीं पढ़े हैं, लेकिन बच्चों को पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ननाशी की बड़ी बहन शिवानी गुप्ता और छोटा भाई यश गुप्ता ने आईआईटी मद्रास से इंजीनियरिंग की और अब नौकरी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed