फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nine-year-old boy murdered in Kanpur, kanpur murder News

9 साल के बच्चे की नृशंस हत्या: जूतों से रगड़ी बच्चे की गर्दन, खेत में घसीटी लाश, मारने से पहले हत्यारों ने खूब की बर्बरता

Wed, 09 Feb 2022 01:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Feb 2022 01:16 PM IST
सार

जब बच्चा लापता हुआ तो परिजन सोमवार शाम पुलिस चौकी पहुंचे। जहां से उनको थाने भेजा गया। थाने में प्रार्थना पत्र लेने के बाद पुलिसकर्मी परिजनों से बोले कि ठीक है हम जांच कर रहे हैं, तब तक तुम लोग उसकी तलाश करो।
 

विज्ञापन
Nine-year-old boy murdered in Kanpur, kanpur murder News
बच्चे की नृशंस हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के सरसौल में दिल दहलाने वाला एक मामला सामने आया है। 9 साल के बच्चे की हत्या करने से पहले आरोपियों ने उसे खूब तड़पाया। उसकी एक आंख बाहर निकाल ली। दूसरी आंख में तीन इंच की कील ठोंक दी। उसके जख्म बता रहे थे कि उसको जमकर पीटा गया और नोचा गया।
विज्ञापन


खेत में शव काफी दूर तक घसीटा गया। उसकी गर्दन पर जूते के निशान मिले हैं। आरोपियों ने उसकी गर्दन पर पैर रख उसे जमीन पर रगड़ा था। परिजनों ने शव देखा तो उनकी रूह कांप गई। हर किसी का एक ही सवाल था कि आखिर इतनी बेरहमी से नौ साल के बच्चे को किसने और क्यों मारा।
विज्ञापन


बच्चे से क्या दुश्मनी होगी? पुलिस डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराएगी। पोस्टमार्टम होने के बाद यह भी पता चल सकेगा कि बच्चे के साथ कुकर्म हुआ है या नहीं। बेटे की हत्या होने से उसके पिता महेंद्र कुमार, मां मालती व अन्य बच्चे डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। हाल फिलहाल किसी से कोई विवाद भी नहीं हुआ। इसके बावजूद इस तरह से अखिलेश को मार देना समझ से परे है। बच्चे के चेहरे पर सिगरेट से दागने के निशान मिले हैं।

करीबी के शामिल होने का शक 
पुलिस आसपास के लोगों से बातचीत कर जानकारी जुटा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। अब तक की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उससे आशंका है कि नशेबाजों ने कुकर्म करने के बाद बच्चे की हत्या की। वारदात के पीछे किसी करीबी के होने का शक है। सर्विलांस की टीम संदिग्ध नंबरों का पता कर रही है।

पुलिस ने बरती लापरवाही
जब बच्चा लापता हुआ तो परिजन सोमवार शाम पुलिस चौकी पहुंचे। जहां से उनको थाने भेजा गया। थाने में प्रार्थना पत्र लेने के बाद पुलिसकर्मी परिजनों से बोले कि ठीक है हम जांच कर रहे हैं, तब तक तुम लोग उसकी तलाश करो।

जिसके बाद परिजन वापस आ गए। बच्चे की मां ने बताया कि पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। जब मंगलवार सुबह बच्चे का शव मिल गया तब पुलिस पहुंची। इतनी गंभीर घटना में भी पुलिस ने लापरवाही बरती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed