{"_id":"5f8c19b2a04af65c0a1ea115","slug":"nine-pair-of-trains-including-ajmer-sealdah-marudhar-will-start","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अजमेर-सियालदह, मरुधर समेत नौ जोड़ी ट्रेनें शुरू, स्पेशल और त्योहार स्पेशल ट्रेनें कानपुर होकर चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेर-सियालदह, मरुधर समेत नौ जोड़ी ट्रेनें शुरू, स्पेशल और त्योहार स्पेशल ट्रेनें कानपुर होकर चलेंगी
Sun, 18 Oct 2020 04:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 18 Oct 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले सात महीने से बंद अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस समेत नौ जोड़ी ट्रेनों को रेलवे ने फिर से बहाल कर दिया है। ये ट्रेनें कानपुर सेंट्रल होकर चलेंगी। इसमें कोविड स्पेशल ट्रेनें और त्योहार स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे ने शेड्यूल जारी कर दिया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट, एप या रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर से इन ट्रेनों में सीटों की बुकिंग कराई जा सकती है।
1. आनंद विहार-भागलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (04090) 21 अक्तूबर से हर सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को आनंद विहार से शाम 4:55 बजे छूटेगी। कानपुर सेंट्रल पर रात 10:10 बजे पहुंचकर पांच मिनट रुकेगी। भागलपुर दूसरे दिन सुबह 11 बजे पहुंचेगी। भागलपुर से ट्रेन (04091) दोपहर डेढ़ बजे 22 अक्तूबर से हर मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को चलेगी। कानपुर देर रात 2:47 बजे आएगी और आनंद विहार सुबह 8:20 बजे पहुंचेगी।

2. अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस (02988) अजमेर से 20 अक्तूबर को दोपहर पौने एक बजे चलेगी। रात 11:05 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी और सियालदह दूसरे दिन शाम चार बजे पहुंचेगी। वापसी में सियालदह से ट्रेन (02987) 21 अक्तूबर से रात 10:55 बजे चलेगी। दूसरे दिन दोपहर ढाई बजे कानपुर सेंट्रल और देर रात पौने तीन बजे अजमेर पहुंचेगी।
3. मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर (04854/04864/04866) जोधपुर से 21 अक्तूबर से रात 9:10 पर चलेगी। कानपुर सेंट्रल देर रात 1:20 बजे पहुंचेगी। वाराणसी सुबह साढ़े 10 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर (04853/04863/04865) वाराणसी से 21 अक्तूबर से शाम सवा पांच बजे चलेगी। कानपुर देर रात दो बजे और जोधपुर शाम 6:50 बजे पहुंचेगी।

4. बीकानेर-कोलकाता सुपरफास्ट एक्सप्रेस (02495) बीकानेर से 22 अक्तूबर से हर गुरुवार सुबह 5:20 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल शाम 7:57 बजे और कोलकाता दूसरे दिन दोपहर सवा एक बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (02496) 23 अक्तूबर से हर शुक्रवार कोलकाता से रात पौने 11 बजे चलेगी। कानपुर दूसरे दिन दोपहर 2:05 बजे और बीकानेर सुबह 5:50 बजे पहुंचेगी।
ये त्योहार स्पेशल ट्रेनें भी कानपुर होकर चलेंगी
5- राजेंद्र नगर-नई दिल्ली क्लोन ट्रेन (03293) 19 अक्तूबर से और ट्रेन (03294) नई दिल्ली से राजेंद्र नगर चलेगी।
6- भुवनेश्वर-आनंद विहार (02819/02820) 21 अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलेगी।
7- इंदौर-पटना एक्सप्रेस (09313/09314) 20 अक्तूबर से 20 दिसंबर तक चलेंगी।
8- इंदौर-पटना एक्सप्रेस (09321/09322) 20 अक्तूबर से 20 नवंबर तक चलेगी।
9- गांधीधाम-भागलपुर एक्सप्रेस (09451/09452) 20 अक्तूबर से 20 नवंबर के बीच हर शुक्रवार को गांधीधाम और हर सोमवार को भागलपुर से चलेगी।