फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nikhat Ansari Case Update MLA wife Nikhat met husband in jail 36 times helper samajwadi party leader

Nikhat Case: विधायक की बेगम निखत ने जेल को बना लिया था 'घर', 54 दिन का डेरा, 36 बार पति से मिली, बड़े खुलासे

Tue, 21 Feb 2023 10:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Feb 2023 10:15 AM IST
सार

चित्रकूट जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी से पत्नी निखत ने मिलने के लिए जेल में 54 दिन का डेरा डाला। निखत ने 36 बार जेल में पति से मुलाकात की। पकड़ा गया सपा नेता रुपये के लेनदेन से लेकर हर जगह मध्यस्थता करता था। 

विज्ञापन
Nikhat Ansari Case Update MLA wife Nikhat met husband in jail 36 times helper samajwadi party leader
Nikhat Ansari Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी से नियमों के विपरीत मिलने वाली उसकी पत्नी निखत का चित्रकूट में एक दो दिन नहीं बल्कि लगभग दो माह तक डेरा रहा। इस दौरान उसने और उसके चालक नियाज ने सपा नेता फराज खान की मदद से जेल के अधिकारियों तक पैठ बनाई। 
विज्ञापन


इसका नतीजा यह रहा कि कुल 54 दिन के प्रवास में वह बेखौफ होकर 36 दिन पति विधायक से मिलने जेल गई थी। जेल के अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका की जांच चल रही है इसमें नियमानुसार निलंबन के अलावा भी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


सोमवार को चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी विपिन मिश्रा ने रात को एसपी कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर बताया कि पुलिस रिमांड में मिली जानकारी के आधार पर सपा के जिला महासचिव को हिरासत में लिया गया है। अन्य सहयोगियों की तलाश में उसके घर में छापेमारी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निखत व उसके परिजनों की मदद करने वालों की लंबी चेन है। इसकी कडियां जोड़ी जा रही हैं। इस नेता की जेल अधिकारियों व कर्मचारियों को नगदी व गिफ्ट देने के अलावा हर मामले में मध्यस्थता की प्रमुख भूमिका है। मकान दिलाने व अन्य सुविधाओं के अलावा रुपये के लेनदेन, नगदी, बैंक से लेनदेन, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन व लाने लेजाने का भी काम किया है। 
 

इसे स्थानीय स्तर पर मास्टर माइंड कहा जा सकता है। मकान मालिक से पूछताछ जारी है। डीआईजी ने बताया कि जेल अधिकारियों व कर्मचारियों में कोई फरार नहीं है। सभी कहीं न कहीं संबद्ध किये गए हैं। पूछताछ के लिए इन्हें बुलाया जाता है। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना तय है। सभी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। 

 

पत्रकार वार्ता में एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि निखत व उसके परिजन जिले में 18 दिसंबर को आए थे। इसके बाद कई जगह संपर्क किया। इस महीने में वह जेल नहीं पहुंची लेकिन जनवरी माह में सेटिंग हो जाने के बाद 25 दिन और फरवरी माह में 9 दिन मिलने पहुंची। 

 

जनवरी में पांच व फरवरी में एक दिन वह किन्ही कारण मिलने नहीं पहुंची थी। दस फरवरी को वह जेल में नियमों के विपरीत मिलने पहुंचने पर कई आपत्तिजनक सामग्री के साथ पकड़ी गई थी। 

 

बताया कि पुलिस रिमांड में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इंटरनेशनल कॉल व विदेशों से संबध की जांच कराई जा रही है। तीन टीमें इसकी जांच कर रही हैं। चित्रकूट जेल में यह सब खेल नगदी व गिफ्ट के लोभ में मिलीभगत कर किए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed