फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   nikay chunav voting is most important thing to do

22 को मतदान, प्रत्याशी और मतदाता इन बातों का रखें ख्याल

Tue, 21 Nov 2017 03:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 21 Nov 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
nikay chunav voting is most important thing to do
निकाय चुनाव 2017 की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
22 नवंबर को पहले चरण के निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस और प्रशासनिक अफसर सड़क पर निकले। अफसरों ने पैदल और फ्लैग मार्च के जरिए जनता को संदेश दिया कि निडर होकर मतदान करें, पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए तैयार है। चुनाव में गड़बड़ी करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले पुलिस लाइन मैदान में मतदान ड्यूटी पर लगे पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के बीच चर्चा हुई।
विज्ञापन


अफसरों ने कानपुर पुलिस लाइन से कोतवाली, नवीन मार्केट, परेड से सद्भावना चौकी, मेस्टन रोड से घंटाघर तक पैदल भ्रमण किया। इस दौरान जनरलगंज से पार्षद के दो प्रत्याशियों के कार्यालयों को अफसरों ने बंद करा दिया। दोनों प्रत्याशियों ने सड़क घेर कर अपना दफ्तर बना रखा था। एक दुकान पर प्रचार सामग्री मिली तो अफसरों ने दुकान बंद कराकर सामग्री को जब्त कर लिया। घंटाघर से अफसर पुलिस और पैरा मिलेट्री के काफिले के संग वाहनों के निकले। घंटाघर से कोपरगंज, जरीब चौकी, सीसामऊ, पीरोड, बजरिया, कर्नलगंज से पुलिस लाइन तक फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस और पैरा मिलेट्री के वाहन हूटर बजाते चल रहे थे। अफसर लाउड स्पीकर से लोगों को 22 नवंबर को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया। पैदल और फ्लैग मार्च के दौरान एसपी पूर्वी अनुराग आर्या, एसपी पश्चिम डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी ग्रामीण जेपी सिंह, एसपी साउथ अशोक वर्मा और एसपी क्राइम राजेश श्रीवास्तव समेत प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

प्रचार खत्म, 1546 प्रत्याशियों का भाग्य दांव पर

nikay chunav voting is most important thing to do
निकाय चुनाव 2017 की तैयारी
कानपुर शहर में 22 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव मतदान के लिए प्रचार सोमवार शाम से बंद हो गया। अब 22 लाख मतदाता 1546 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 22 नवंबर को करेंगे। इन प्रत्याशियों में महापौर, पार्षद से लेकर पंचायत सदस्य तक शामिल हैं। इन मतदाओं को रिझाने के लिए 10 दिन प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। सोमवार को प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने शहर मथ डाला। ढोल, नगाड़े, साउंड बजाते सैकड़ों जुलूस निकले जिससे जगह-जगह जाम लगा।


निकाय का नाम                    पद        प्रत्याशी
नगर निगम                        महापौर        13
नगर निगम                        पार्षद        1191
नगर पालिका परिषद बिल्हौर    अध्यक्ष    9
नगर पालिका परिषद बिल्हौर    सदस्य    79
नगर पालिका परिषद घाटमपुर    अध्यक्ष    14
नगर पालिका परिषद घाटमपुर     सदस्य    136
नगर पंचायत शिवराजपुर        अध्यक्ष        13
नगर पंचायत शिवराजपुर        सदस्य        39
नगर पंचायत बिठूर                अध्यक्ष        9
नगर पंचायत बिठूर                सदस्य        43
---------------------------------------
योग                                                    1546

 

ड्रोन कैमरों से रहेगी नजर

nikay chunav voting is most important thing to do
निकाय चुनाव 2017 की तैयारी
निकाय चुनाव के लिए बुधवार को मतदान होना है। मत डालने के लिए आपको थोड़ी सी तैयारी करनी है। इससे आपको मतदान स्थल पर जाकर किसी तरह की दिक्कत न हो। इसके अलावा मतदान स्थलों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का भी सहारा लिया जा रहा है। 

पर्ची नहीं आई तो खुद ही निकाल लें
अगर अभी तक बीएलओ ने आपके घर मतदाता पर्ची नहीं भेजी है तो खुद ही आयोग की वेबसाइट से निकाल लें। sec.up.nic.in वेबसाइट के होम पेज पर अपने नगर, वार्ड व नाम डालने पर डिटेल आ जाएगी। इसका प्रिंट आप निकाल सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल पर जानकारी के लिए इसी वेबसाइट पर आपको मोबाइल नंबर लिंक करना होगा। मोबाइल पर एक ओटीपी (वन टाइन पासवर्ड) आएगा, जिसे दर्ज करना होगा। इसके बाद आप अपनी भाग संख्या, क्रमांक संख्या और मतदान स्थल देख सकते हैं। इसका मैसेज भी आएगा। इस डिटेल को आप एक सादे कागज पर लिखकर मत डालने जा सकते हैं। स्टेट इलेक्शन कमीशन डॉट एनआईसी का एप भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप से जुड़ने के बाद भी निकाय चुनाव की हर जानकारी मिलने लगेगी।
 
विज्ञापन

मत डालने को इनमें से एक जरूरी

nikay chunav voting is most important thing to do
निकाय चुनाव 2017 की तैयारी
मतदान के लिए आपके पास कई विकल्प हैं। आप पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्र, राज्य सरकार या प्राइवेट कंपनियों द्वारा जारी किए परिचय पत्र, बैंक और डाकघर द्वारा जारी फोटो सहित पासबुक दिखाकर मत डाल सकते हैं। पैन कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अधीन जारी स्मार्ट कार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा जॉबकार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अधीन जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड का विकल्प भी आपके पास है। फोटो समेत पेंशन दस्तावेज, फोटो मतदाता पर्ची, एमपी, एमएलसी, एमएलए को जारी शासकीय पहचान पत्र से भी मत डाला जा सकता है।
 

मतदान स्थल से सौ मीटर दूर खड़ा करें वाहन

nikay chunav voting is most important thing to do
निकाय चुनाव 2017 की तैयारी
आप निकाय चुनाव में अपना मत डालने के लिए अपने वाहन से जा सकेंगे। वाहन से चलने पर किसी तरह की रोक-टोक नहीं रहेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम फाइनेंस संजय चौहान ने बताया कि मतदाताओं को अपना वाहन मतदान स्थल से सौ मीटर दूर खड़ा करना होगा। कोई भी मतदाता किसी विकलांग या वृद्ध की मदद करते हुए अपने वाहन से उन्हें मतदान स्थल तक ला सकेगा। प्रत्याशी वाहन से मतदाताओं को नहीं ढोएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed