फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nigerian drug case: accused chosen victim's from Facebook, used to search full profile

नाइजीरियन ठग का मामला: फेसबुक से चुनते थे शिकार, खंगालते थे पूरा प्रोफाइल, क्राइम ब्रांच की तफ्तीश आगे बढ़ी

Sun, 08 Aug 2021 02:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 08 Aug 2021 02:10 PM IST
सार

फेसबुक से अपने शिकार का प्रोफाइल निकालकर सारी जानकारी ठग एक दूसरे से बांटते थे। कई प्रोफाइलों के स्क्रीन शॉट भी मिले हैं। गिरोह प्रोफाइल को अच्छे से खंगालता था। शिकार के स्वभाव का आंकलन करता था। 

विज्ञापन
Nigerian drug case: accused chosen victim's from Facebook, used to search full profile
पुलिस गिरफ्त में नाइजीरियन ठग ओकुवारिमा मोसिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नाइजीरियन ठग ओकुवारिमा मोसिस की महिला साथी अलीशा खरमुति उर्फ मेंडी की गिरफ्तारी के बाद क्राइम ब्रांच की जांच में कई और खुलासे हुए हैं। पुलिस को चार ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप मिले हैं जिसमें ठगी करने वाले सदस्य जुड़े हैं। इन ग्रुपों में बताया जाता था कि किसको शिकार बनाना है।
विज्ञापन


फेसबुक से उसका प्रोफाइल निकालकर सारी जानकारी ठग एक दूसरे से बांटते थे। कई प्रोफाइलों के स्क्रीन शॉट भी मिले हैं। गिरोह प्रोफाइल को अच्छे से खंगालता था। शिकार के स्वभाव का आंकलन करता था। मोसिस ने परिजनों का भी एक ग्रुप बना रखा था, जिसमें मेंडी जुड़ी थी।
विज्ञापन


मोसिस के पकड़े जाने पर इसी ग्रुप में मोसिस की पत्नी ने मेंडी से उसकी पैरवी करने को कहा था। जिसके बाद वह कानपुर के लिए रवाना हुई थी। पुलिस ने उसे गुरुदेव के पास गिरफ्तार कर लिया था। एक नाइजीरियन नागरिक को भी मोसिस की पैरवी के लिए कानपुर आना था। उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली है। पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नाइजीरियन नागरिक और उसकी महिला साथी मेंडी की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां होंगी। कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की भी तलाश की जा रही है।

दीपक भूकर, एडीसीपी क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed