एनआईए की छापेमारीः यूपी के तमाम शहरों में हो रही संदिग्ध आतंकियों की तलाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) एक बार फिर सक्रिय हो गई है। आतंकी संगठन आईएसआईएस के नए मॉड्यूल के पर्दाफाश के लिए यूपी और पंजाब के शहरों में छापेमारी की जा रही है। गणतंत्र दिवस से पहले आतंकी साजिश की सूचनाएं खुफिया विभाग को मिल रही थीं। जिसके मद्देनजर संदिग्ध आतंकियों को पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान तेज हो गया है।
कानपुर में भी एनआईए और खुफिया अलर्ट है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की टीमों ने आतंकी संगठन से जुड़े लोगों की तलाश में कानपुर में कई जगह छापेमारी की। इस दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ भी की। कानपुर से किसी को पकड़े जाने की पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आईएसआईएस के नए मॉडयूल हरकत अल हर्ब ए इस्माइल के सक्रिय होने का खुलासा होने के बाद बुधवार को कानपुर में एनआईए और एटीएस की टीमें शहर आईं।
पूर्व में कानपुर से भी आईएसआईएस से जुड़े आतंकी पकड़े जा चुके
आईएसआईएस से जुड़े कथित नईम व अमरोहा के सुहेल द्वारा बताए हथियार सप्लायरों की तलाश में एनआईए कई जगहों पर दबिश दिया। गुरुवार सुबह एक बार फिर एनआईए और एटीएस की टीमों ने पश्चिमी यूपी के अमरोहा और हापुड़ समेत पंजाब में भी छापेमारी की। एनआईए और एटीएस की टीम ने गुरुवार सुबह नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव बांसखेड़ी में आटा चक्की चलाने के वाले गुफरान के घर छापा मारा। गुफरान अमरोहा से 26 दिसंबर को गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी सुहैल के संपर्क था। करीब पांच घंटे टीम ने उसके घर की तलाशी ली। इसके अलावा हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अट सैनी में गुरुवार की तड़के एनआईए की टीम ने छापा मारकर 3 लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि बदरखा गांव में भी छापे की सूचना है। एनआईए टीम सुबह करीब 9:00 बजे गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में मौजूद थी। बुलंदशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र में स्थित कलोली गांव में भी एनआईए ने छापेमारी की। यहां से एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।