{"_id":"47f7999dd07d21aed8b9dbb0684d841d","slug":"nhai-awakened-illegal-cuts-locked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" जागा एनएचआई, बंद हुए अवैध कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागा एनएचआई, बंद हुए अवैध कट
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात
Updated Thu, 17 Dec 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी क्षेत्र के किशरवल रोड पर सोमवार अवैध बैरियर कट पार करते समय
विज्ञापन
डीसीएम-कार की जोरदार टक्कर मेें पांच लोगों के जिंदा जलकर हुई मौत के बाद
एनएचआई बुधवार को हरकत में आया। कस्बे में जगह-जगह अवैध रूप से बनाए गए कैच
बैरियर कटों को एनएचआई टीम ने बंद कराना शुरू कर दिया।
बताते चलें कि रनियां चौकी क्षेत्र के किशरवल रोड के सामने नेशनल हाइवे-2 पर सोमवार आधी रात को अवैध बने बैरियर कट को पार करते समय एक डीसीएम इलाहाबाद से आ रही कार से टकरा गई।
डीसीएम के फ्यूल टैंक में कार टकराने से दोनों वाहनों में आग लग गई। कार सवार इलाहाबाद की हंडिया तहसील के चंदनहा गांव निवासी मीना उर्फ रिंकी, शिवम पांडेय, सूरज पांडेय व मासूम आयुष व आयुषी की जिंदा जलकर मौत हो गई थी।
रनियां चौकी क्षेत्र मेें दुर्घटना रोकने के लिए हाइवे के बीचोबीच कैच बैरियर कट लगाए जाने मेें हो रहे मानकों से खिलवाड़ के मुद्दे को अमर उजाला ने पहले भी कई बार उठाया था।
सोमवार को इस भयानक हादसे के बाद एनएचआई प्रशासन नींद से जागा। एनएचआई टीम ने मंटोरा चौराहे से कुंदनपुर तक करीब एक किलोमीटर के दायरे में बनाए गए अवैध कैच बैरियर कट को बंद कराना शुरू कर दिया। टीम ने मंटोरा चौराहा, चिटिकपुर, किशरवल रोड, पड़ाव, सहित अन्य अवैध कटों को बंद करा दिया।
इस संबंध में एनएचआई प्रोजेक्ट मैनेजर यूसी मिश्रा ने बताया कि नेशनल हाइवे पर अवैध रूप से बनाए गए कटों को टीम लगाकर बंद कराया जा रहा है।