फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   next 24 hours is critical for storm coming in up

भारी हैं अगले 24 घंटे कभी भी अा सकता है तूफान, सभी जिलाें में अलर्ट जारी

Sun, 13 May 2018 11:48 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 13 May 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
next 24 hours is critical for storm coming in up
डेमाे पिक

मौसम विभाग (आईएमडी ) ने कहा कि रविवार को तूफान और आंधी आने की संभावना है वहीं राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में धूल-भरी आंधी आ सकती है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं आसपास के जिलों में एक बार फिर आंधी तूफान आने की आशंका व्यक्त की गई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 मई को उप्र के कई जिलों में तूफान आने के आसार हैं। सभी जिलों के जिलाधिकारियों को इस बाबत अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया गया है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार अगले दो दिनों के भीतर तूफान और आंधी आने के आसार हैं। तेज धूप निकलेगी लेकिन तेज हवाओं की वजह से इसका असर कम रहेगा।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 4० डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है। आगरा, मध्य उप्र और पूवीर् उत्तर प्रदेश में 13 एवं 14 मई को मौसम खराब हो सकता है। कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उप्र के राहत आयुक्त संजय कुमार ने सभी जिलाधिकारियों एवं मंडालायुक्तों को सतर्क रहने का निदेर्श जारी किया है। पिछले दिनों आये आधी तूफान में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई थी और 3० लोग घायल हो गये थे। इसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed