{"_id":"59f554774f1c1b9f678b7dad","slug":"newzealand-captain-said-this-playerof-india-is-my-ideal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत के भगवान ही हैं मेरे भगवान: न्यूजीलैंड कप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत के भगवान ही हैं मेरे भगवान: न्यूजीलैंड कप्तान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 30 Oct 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों के साथ न्यूजीलैंड कप्तान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे प्रिय बैट्समैन हैं। क्रिकेट में सचिन को मैं अपना आदर्श मानता हूं। इसके बाद अगर कोई मुझसे पूछे तो दूसरे नंबर पर विराट कोहली को स्थान दूंगा। यह बात शनिवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कैप्टन केन विलियम्सन ने जीडी गोयनका स्कूल में बच्चों के सवालों का जवाब देते हुए कही।
मैनावती मार्ग स्थित स्कूल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कैप्टन केन विलियम्सन का बच्चों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। हॉल में पहुंचते ही छात्रों ने केन विलियमसन से पूछा कि ओडीआई और 20-20 में क्या अंतर है? केन विलियमसन ने कहा कि 20-20 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके रन जुटाने होते हैं और ओडीआई (वन डे इंटरनेशनल) में विकेट बचाने के साथ बेहतर प्रदर्शन भी करना होता है। दोनों मैचों की रणनीति भी अगल-अलग तैयार होती है। दूसरे छात्र ने पूछा कि क्रिकेट में चुनौतियां क्या हैं? विलियमसन ने कहा कि क्रिकेट एक जुनून है।

कानपुर का मौसम सुहाना
डेमो पिक
एक छात्र ने पूछा कि खेल के दौरान स्ट्रेस और इमोशन पर कैसे कंट्रोल करते हैं तो केन ने बताया कि खेल के दौरान सिर्फ लक्ष्य दिखता है। स्ट्रेस और इमोशन पर कंट्रोल करना मुश्किल होता है। स्कूल डायरेक्टर चंदन अग्रवाल ने केन को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। प्रिंसिपल ने केन को स्मृति चिह्न दिया।
केन विलियमसन ने कहा कि मुंबई से काफी बेहतर कानपुर का मौसम है। मुंबई में तो पसीना-पसीना हो गए थे यहां अच्छा महसूस कर रहे हैं। ग्रीनपार्क स्टेडियम को भी काफी सुंदर और आकर्षक बताया।
केन विलियमसन ने कहा कि मुंबई से काफी बेहतर कानपुर का मौसम है। मुंबई में तो पसीना-पसीना हो गए थे यहां अच्छा महसूस कर रहे हैं। ग्रीनपार्क स्टेडियम को भी काफी सुंदर और आकर्षक बताया।