फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   News related to Mohan Bhagwat and ayodhya ram mandir

यूपी के इस शहर में राम मंदिर निर्माण पर चार दिन चलेगा मंथन, मोहन भागवत बनाएंगे रणनीति

Tue, 28 May 2019 03:54 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 28 May 2019 03:54 PM IST
विज्ञापन
News related to Mohan Bhagwat and ayodhya ram mandir
संघ प्रमुख मोहन भागवत (फाइल फोटो)
कानपुर में एक से चार जून तक अयोध्या में मंदिर निर्माण को लेकर मंथन होगा। नवाबगंज स्थित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में चल रहे संघ के पूर्वी क्षेत्र के प्रशिक्षण वर्ग में संघ प्रमुख मोहन भागवत आएंगे और राम मंदिर पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


कुंभ के दौरान आयोजित धर्म संसद में तय हुआ था कि लोकसभा चुनाव के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। केंद्र में फिर से एक बार मोदी सरकार के आ जाने से संघ और हिंदू संगठनों के लिए मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को लेकर काम आसान हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार को राजस्थान के उदयपुर में एक कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा भी है कि सरकार का काम पूरा हुआ, अब मंदिर निर्माण पर काम होगा। इससे साफ संदेश है कि एक जून को जब मोहन भागवत यहां आएंगे तो मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को कैसे आगे बढ़ाया जाए, इस पर मंथन जरूर करेंगे।

इस बीच संघ के दूसरे केंद्रीय पदाधिकारी शहर आने लगे हैं। इन सभी के साथ संघ प्रमुख की वार्ता होगी। इसके अलावा कई हिंदू संगठनों के केंद्रीय पदाधिकारियों से भी मोहन भागवत के मिलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed