फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   news related to lok sabha election

लोकसभा की चुनावी हलचल के बीच संघ भी रहेगा सक्रिय

Thu, 23 Aug 2018 05:34 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 23 Aug 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
news related to lok sabha election
डेमो पिक

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर जिस समय पूरे देश में हलचल तेज हो रही होगी, ठीक उसी समय संघ की गतिविधियां भी जोर पर रहेंगी। खास बात यह है कि इन गतिविधियों का केंद्र कानपुर होगा। इसी कड़ी में संघ की सहयोगी संस्था आरोग्य भारती यूपी में अपना पहला आयोजन करेगी।

विज्ञापन


आरोग्य भारती की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा यूपी में अभी तक नहीं हुई है। 30 नवंबर से तीन दिसंबर के बीच प्रतिनिधि सभा का आयोजन महानगर में किया जाएगा।

विज्ञापन

news related to lok sabha election
डेमो पिक

आरोग्य भारती के इस कार्यक्रम में देश भर के स्वयंसेवक इकट्ठा होंगे। इन स्वयंसेवकों के जरिये देश भर के लोगों को आयुर्वेद, होम्योपैथ के साथ प्राकृतिक चिकित्सा पद्घति से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ लोग अपने घरों में औषधीय पौधे लगाकर उसका अपने बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रयोग करें, इसका प्रशिक्षण भी स्वयंसेवकों को दिया जाएगा। इसके लिए अभी से तैयारी शुरू हो गई है।

महानगर में करीब 25 ऐसे स्थान हैं, जहां पर आरोग्य भारती का केंद्र काम का रहा है। इसमें सीएसए, सीएसजेएमयू, मेडिकल कॉलेज जैसे कई प्रमुख सरकारी और गैर सरकारी संस्थान शामिल हैं। योजना है कि अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के जरिये शहर से लेकर गांवों तक लोगों को संघ से जोड़ने का काम किया जाएगा। आरोग्य भारती कानपुर प्रांत के सचिव डॉ. अनोखे लाल पाठक ने बताया कि प्रतिनिधि सभा की तैयारी शुरू हो गई है। यूपी में पहली बार इसके आयोजन के जरिये ज्यादा से ज्यादा लोगों को संघ से जोड़ा जाएगा।

25 को आरोग्य भारती की संगोष्ठी

news related to lok sabha election
डेमो पिक
आरोग्य भारती की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के आयोजन से पहले जगह-जगह संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा ताकि लोगों को इस बड़े आयोजन के लिए तैयार किया जा सके।

इस महीने की 25 तारीख को कॉर्डियोलॉजी में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह कानपुर प्रांत के दूसरे हिस्सों में भी संगोष्ठियों का आयोजन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed