फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   News related to Kanpur DAV College and Atal Bihari Vajpayee

7 करोड़ में बदलेगी डीएवी कॉलेज की सूरत, बनेगा अटल बिहारी द्वार

Thu, 22 Nov 2018 09:50 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 22 Nov 2018 09:50 AM IST
सार

- ऑडिटोरियम निर्माण हेतु पर्यटन विभाग की स्वीकृत, दिए दो करोड़ रुपये
- सभी कक्षाएं होंगी स्मार्ट, लैब भी होगी अत्याधुनिक

विज्ञापन
News related to Kanpur DAV College and Atal Bihari Vajpayee
डीएवी कॉलेज कानपुर

विस्तार

कानपुर का डीएवी कॉलेज अपने 100 वर्ष पूरे कर रहा है। इस शताब्दी वर्ष में शासन ने कॉलेज की सूरत बदलने का फैसला किया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के इस कॉलेज के लिए सरकार ने पहले ही अटल सेंटर फॉर एक्सीलेंस के तहत पांच करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन


अब पर्यटन विभाग ने भी कॉलेज ऑडिटोरियम के लिए दो करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। कॉलेज प्रशासन की ओर से निर्माण कार्यों के लिए प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं। दयानंद शिक्षण संस्थान प्रबंध समिति के गौरवेंद्र स्वरूप ने बताया कि कॉलेज के ज्यादातर क्लास को ई-क्लासेज में तब्दील किया जाएगा। लैब को अत्याधुनिक करने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। कॉलेज का गेट भी अब ‘अटल बिहारी द्वार’ नाम से होगा, इसका बजट भी सरकार देगी।
विज्ञापन

News related to Kanpur DAV College and Atal Bihari Vajpayee
डीएवी कॉलेज कानपुर
अटल जी के कक्ष में बनाया जाएगा स्मृति
कुमकुम स्वरूप ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटल बिहारी वाजपेयी हॉस्टल के जिस कमरे में रहते थे, उसे स्मृति के रूप में तैयार किया जाएगा। शासन के निर्देशों के अनुसार उसमें जो भी आवश्यक कार्य होंगे, वह कराए जाएंगे।

दो करोड़ से तैयार होगा ऑडिटोरियम
गौरवेंद्र स्वरूप ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने कॉलेज को दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इससे कॉलेज के ऑडिटोरियम को नया रूप दिया जाएगा। इस ऑडिटोरियम में अटल जी से जुड़ी कई यादें भी रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed