फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   news related to ayushman bharat scheme

आयुष्मान योजना से बाहर 56 लाख लोगों को मिलेगा गोल्डन कार्ड, इस सुविधा के बारे में भी जान लें

Thu, 28 Feb 2019 03:01 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 28 Feb 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
news related to ayushman bharat scheme
डेमो पिक
कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि आयुष्मान योजना से प्रदेश के छह करोड़ लोग लाभान्वित होंगे। जो 56 लाख लोग बचेंगे, उनके लिए अलग से गोल्डन कार्ड एक मार्च से जारी किया जाएगा। इस गोल्डन कार्ड से पांच लाख रुपये तक के इलाज का बीमा कवर मिलेगा। उन्होंने बताया कि डॉक्टर अब मरीज के घर जाएंगे। इससे डॉक्टरों में संवेदनशीलता बढ़ेगी और मरीजों से संवाद कायम होगा। 53 जिलों के लिए नेशनल मेडिकल मोबाइल यूनिट तैनात की जा रही है। यूनिट में डॉक्टर, टेक्नीशियन और पैरा मेडिकल स्टाफ रहेगा।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं में बहुत परिवर्तन हुआ है। केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत प्रदेश को 13 मेडिकल कालेज मिले हैं। दो मेडिकल कालेज यूपी सरकार बनवा रही है। इस तरह प्रदेश में 15 कालेज बनेंगे। दो नए गोरखपुर और रायबरेली के एम्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। बीएचयू को एम्स के समकक्ष लाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए दो हजार करोड़ धनराशि उपलब्ध हो गई। मेरठ, प्रयागराज और झांसी में सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक तैयार हो गए। आगरा में ब्लाक शिलान्यास हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सीय सुविधाओं के लिए सीएचसी, पीएचसी खोले हैं, लेकिन वहां डाक्टरों की उपलब्धता में दिक्कत है। वहां व्यवस्था बनाई जाएगी। डेढ़ सौ लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस चलाई जा रही हैं। ये मई, वर्ष 2017 में मिल गई थीं। प्रत्येक जनपद को दो वैन उपलब्ध करा दी गई हैं। इस सुविधा से 78 हजार रोगियों का जीवन बचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed