फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   newly bride died 30 days of his marriage

शादी के तीस दिन बाद एक बाइक बनी शबीना के मौत की वजह, फांसी के फंदे पर झूलती मिली नवविवाहिता की लाश

Sun, 16 Jun 2019 08:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 16 Jun 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
newly bride died 30 days of his marriage
शबीना की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में शादी के एक महीने बाद ही रविवार सुबह नवविवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। रात को परिजन छत पर सोते रहे और सुबह जब नीचे उतरे आए तब घटना की जानकारी हुई। मृतका के पिता ने दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पति, सास व ससुर को हिरासत में ले लिया है। जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर अमलैया निवासी नाजिम की शादी 5 मई को कन्नौज के थाना छिबरामऊ के गांव उधरनपुर निवासी रहीस की बेटी शबीना(21) के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही शबीना की ससुराल में कलह होने लगी थी। उसने इसकी जानकारी अपने मायके में भी दी थी। शनिवार रात सभी परिजन छत पर सो रहे थे।
विज्ञापन


 

सुबह परिजन उठे तो शबीना छत पर नहीं थी। वे नीचे गए तो कमरा अंदर से बंद था। आवाज देने पर शबीना ने कोई जवाब नहीं दिया। परिजनों ने दरवाजे की सांस से झांककर देखा तो शबीना छत में लगे कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटक रही थी। परिजनों के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव उतार लिया। उसके शरीर पर चोट के निशान थे।

चेहरे पर रुमाल बंधा था। कुछ देर बाद रहीस अपने परिजनों के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शबीना के पति, सास बिटोली व ससुर मासूक अली को हिरासत में ले लिया। नाजिम व मासूम अली हैंडपंप मरम्मत का काम करते हैं। उसी से परिवार का भरण पोषण होता है। सूचना पर तहसीलदार मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने पंचायतनामा की कार्रवाई कराकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। शबीना के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नाजिम, सास बिटोली, ससुर मासूक अली, देवर वारिस व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें दहेज में बाइक न मिलने पर डंडे व चाकू से वार कर घायल करने के बाद बेटी की गला दबाकर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed