{"_id":"5cf647f3bdec22071a38a061","slug":"newborn-death-due-to-lack-of-oxygen-in-fatehpur-chc","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीएचसी में ऑक्सीजन की कमी से नवजात की मौत, परिसर में धरने पर बैठे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीएचसी में ऑक्सीजन की कमी से नवजात की मौत, परिसर में धरने पर बैठे परिजन
Tue, 04 Jun 2019 04:10 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 04 Jun 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर सीएचसी में मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में फतेहपुर के सीएचसी अमौली में ऑक्सीजन की कमी से मंगलवार सुबह एक बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। दो नर्स के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई कराने के लिए धरने पर बैठे हुए हैं। उधर सीएमओ डॉक्टर उमा कांत पांडे ने प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
अमौली के कुंदेरामपुर निवासी सुरेंद्र आरख की पत्नी सुधा देवी को प्रसव पीड़ा पर सुबह छह बजे प्रसव केन्द्र में भर्ती किया गया था। करीब आधा घंटे बाद सुधा ने शिशु को जन्म दिया। लगभग सात बजे शिशु की तबियत बिगड़ने लगी। पास रखा ऑक्सीजन सिलिंडर खाली था। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने नर्स रश्मि और संध्या से ऑक्सीजन लाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं लाये। बताया कि ताला बंद है।
विज्ञापन
जिस से आधे घंटे के भीतर उनके बच्चे की मौत हो गई। मौत होते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और अब कार्रवाई के लिए धरने पर बैठ गए हैं। दूसरी ओर स्टाफ नर्स संध्या का कहना है कि उसने दो दिन पहले बता दिया था कि सिलिंडर खाली हो गया है। वार्ड ब्वॉय जागेश्वर को फोन लगाया लेकिन उसका फोन नहीं उठा। चाबी उसी के पास थी।
विज्ञापन
प्रभारी सीएचसी डॉक्टर अनिल वर्मा का कहना है कि इमरजेंसी वार्ड में एक सिलिंडर और स्टाफ में पांच सिलिंडर भरे हुए रखे हैं। दोनों जगह ताला बंद था। यदि प्रयास किया गया होता तो सिलेंडर लाया जा सकता था। घटना के समय डॉक्टर कमल कुमार की ड्यूटी थी। परिजनों का आरोप है कि मौके पर डॉ कमल कुमार उन्हें कहीं नहीं दिखे।