फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   new year party in kanpur

नए साल का साथ,नाचे सारी रात

Thu, 01 Jan 2015 03:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 01 Jan 2015 03:01 AM IST
विज्ञापन
new year party in kanpur
कानपुर क्लब में न्यू ईयर सेलीब्रेशन धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह ‘सुक्खी’ ने जय कन्हैया लाल की....गाने से कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन


इसके बाद मरजानी, मरजानी.....छइयां, छइयां.....गीत पर रंग-बिरंगी लाइटों के बीच क्लब कंे सदस्य, मेहमान झूम उठे।

इस बीच सुखविंदर ने प्रेम का प्याला.....साकी रे साकी..... गीतों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में मोनिका बेदी नेे लत लग गई..., बेबी डोल गीतों पर डांस किया।
विज्ञापन


12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर की गूंज के साथ बधाई का सिलसिला शुरू हो गया।

न्यू ईयर सेलीब्रेशन पार्टी में चेयरमैन नितिन गुप्ता, सेक्रेटरी अतुल अग्रवाल, कमेटी मेम्बर एच के ओबराय, अमित अग्रवाल, रमन भल्ला, शरद सिंघल, राजप्रीत सिंह, एडीएम सिटी, क्लब मेंबर्स, आर्मी अधिकारी आदि रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जे मैंनू यार न मिले ते मर जावां....  

जे मैनू यार न मिले ते मर जावां..., बचना ऐ हसीनों लो मैं आ गया.. जैसे गीतों की मस्ती के बीच गैंजेज क्लब में आयोजित  ‘मुंबई डांस नाइट’ में सारेगामा की टीम ने जलवा बिखेरा।

जैसे ही घड़ी की सुइयों ने 12 बजाया तो लोगों ने मिलकर कहा हैप्पी न्यू ईयर टू यू।  यह सिलसिला देर रात तक चला।

गुजर रहे साल की रात व नव साल के आगमन को यादगार बनाने को गैंजेज क्लब में शहर के दीवानों का हुजूम देखते बन रहा था।

बुधवार रात 10 बजे विधायक अजय कपूर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। क्लब के चेयरमैन विजय कपूर ने कहा कि इस आयोजन और क्लब को सर्वश्रेष्ठ बनाने की कोशिश जारी रहेगी।  


बालीवुड स्टेज किंग जयेश देसाई ने ‘नीले-नीले अंबर पे चांद जब आ...’, ‘बचना ऐ हसीनों...’ आदि गीतों की प्रस्तुति देकर युवाओं का ध्यान खींचा।

श्रुति कल्यानी ने नमक हलाल का ‘जवानी जाने मन,  हसीन दिलरुबा...’ को रुहानी अंदाज में गाया। डांस इंडिया डांस फेम की कोरियोग्राफर मधुमिता राय और उनके डांस ग्रुप ने बेहतरीन प्रस्तुति दी।

मुंबई की कुलराज बेदी, सारेगामा फेम निरूपमा डे ने पुराने गीत गाकर समा बांध दिया। मस्ती में डांस फ्लोर पर लोग थिरकने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed