फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   new fight begun in samajwaadi party

अब समाजवादी पार्टी में मच रहा है नया घमासान हो रही है खींचतान

Wed, 25 Oct 2017 02:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 25 Oct 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
new fight begun in samajwaadi party
डेमो
समाजवादी पार्टी में घमासान बढ़ता जा रहा है। निकाय चुनाव प्रभारी कानपुर के संजय अग्रवाल के हटाए जाने के दूसरे दिन मंगलवार को दिन भर यह चर्चा रही कि अब कानपुर नगर अध्यक्ष फजल महमूद को भी हटा दिया गया है। सोशल मीडिया में तेजी से फै ली यह खबर देर शाम झूठी निकली। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बताया कि नगर अध्यक्ष को हटाया नहीं गया है। 
विज्ञापन


सपा में जब से निकाय चुनाव में उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया शुरू हुई है, तब से घमसान मचा हुआ है। एक दिन पहले जब महापौर पद के दावेदारों का साक्षात्कार शुरू हुआ, ठीक उसी समय निकाय चुनाव प्रभारी संजय अग्रवाल को हटाए जाने की सूचना से सभी भौचक रह गए। पता चला कि उनकी शिकायत नगर इकाई से ही की गई थी। बाद में संजय ने भी नगर अध्यक्ष के खिलाफ पार्टी हाईकमान से शिकायत की।
विज्ञापन


मंगलवार को संजय अग्रवाल नगर इकाई को छोड़ नगर ग्रामीण इकाई में आने वाले वार्डों और नगर पंचायत सीट के लिए उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया में जुट गए। उन्होंने ग्रामीण इकाई अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव के साथ दावेदारों की सूची भी बनाई। इस बीच संजय ने बताया कि उन्हें भले ही हटा दिया गया है लेकिन उन्होेंने नगर इकाई के दावेदारों की भी सूची तैयार की है। जिसे वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपेंगे। इस बीच नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने बताया कि उन्होंने दावेदारों की सूची तैयार कर ली है, नए निकाय प्रभारियों के सामने रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed