फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   New design will strong base of bridge

नई डिजाइन बनेगी मजबूत पुल का आधार

Tue, 16 Feb 2016 02:22 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
New design will strong base of bridge
एनएच पीडब्लूडी ने सोमवार को सीओडी पुल की संशोधित डिजाइन फाइनल कर दी। निर्माणाधीन पुल की खामी दूर करने के लिए रेलवे ट्रैक के आसपास चार और पिलर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


पिलर बनाने में आड़े आ रहा सिग्नल शिफ्ट करने के लिए रेलवे अफसरों से कह दिया गया है। ठेकेदार (एसएच इंफ्राटेक) को भी संशोधित डिजाइन सौंपकर इसी के हिसाब से काम करने को कहा गया है।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने सात साल से बन रहे सीओडी पुल की डिजाइन में गड़बड़ी का मामला उजागर किया था। पुल बनवा रहे एनएच पीडब्लूडी के अफसरों ने भी इसे स्वीकारा।

उन्होंने संशोधित डिजाइन तैयार कराई और सोमवार को इसे फाइनल कर दिया। फाइनल डिजाइन के हिसाब से एनएच पीडब्लूडी रेलवे लाइन के दोनों तरफ दो-दो पिलर और बनाएगा। पिलर निर्माण में रेलवे के सिग्नल और गेट आड़े आ रहा है। उत्तर-मध्य रेलवे के परियोजना प्रबंधक से इन्हें हटवाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो के लिए टेंडर आमंत्रित
मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के सिविल, मैकेनिकल, टेक्निकल वर्क के लिए एलएमआरसी (लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन) ने कंसल्टेंट कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए हैं। टेंडर 10 दिन बाद खुलेंगे। चयनित कंसल्टेंट कंपनियों की देखरेख में निर्माण होंगे।

मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से बजट में 50 करोड़ रुपये का प्रावधान करने से अफसरों में भी तेजी आने लगी है। कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने वस्त्र भवन में मेट्रो रेल का दफ्तर बनाने का आदेश केडीए वीसी जयश्री भोज को दिया है।

उधर, मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का कामकाज एलएमआरसी  के एमडी कुमार केशव की देखरेख में होना है। एमएमआरसी ने प्रोजेक्ट के तहत होने वाले सिविल वर्क, मैकेनिकल वर्क और टेक्निकल वर्क के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। केडीए के मुख्य नगर नियोजक एवं मेट्रो सेल के प्रभारी आशीष शिवपुरी ने बताया कि टेंडर एलएमआरसी में पड़ेंगे।


पहले टेक्निकल विड खुलेगी फिर फाइनेंशियल। पहले चरण में आईआईटी से रावतपुर स्टेशन तक एलीवेटेड ट्रैक बिछाया जाएगा। सब कुछ तय समय पर हुआ तो अगले महीने शिलान्यास हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed