{"_id":"5f6e4ae38ebc3e9bcb6f0f0e","slug":"nephew-looted-maternal-uncle-ran-away-with-silver-worth-five-lakhs-shuklganj-news-knp584815728","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांजा अपने मामा की पांच लाख की चांदी लेकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांजा अपने मामा की पांच लाख की चांदी लेकर भागा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ ाइल नंबर एक
फ ोटो संख्या- 25एसकेजीपी-01- कोतवाली में जानकारी देता पीड़ित
भांजे ने मामा को लगाई चपत पांच लाख की चांदी लेकर भागा
- पीड़ित सराफ ा व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर
- पुलिस ने भागे युवक के भाई को पकड़ा, पूछताछ जारी
शुक्लागंज। कोतवाली गंगाघाट के मोहल्ला इंद्रा नगर स्थित एक सराफा दुकानदार का भांजा जेवर बनाने के लिए दी गई करीब पांच लाख की चांदी लेकर भाग निकला। जिसकी शिकायत पीड़ित सराफ ा ने पुलिस में की है। कोतवाली पुलिस ने युवक के भाई को पूछताछ के लिए पकड़ा है।
मोहल्ला इंद्रानगर निवासी सरवन कुमार पुत्र स्व. रामप्रसाद ने पुलिस को बताया कि घर के नीचे ही उनकी ज्वैलर्स की दुकान है। जहां सिर्फ चांदी का काम होता है। पांच माह पहले ही उन्होंने रिश्ते में भांजे लगने वाले शिवम उर्फ आकाश सोनी पुत्र राममकुमार को अपनी दुकान पर नौकरी पर रखा था। दुकान में वह चांदी गलाई का काम करते है। रोज की तरह गुरुवार रात दुकान बंद करते समय उन्होंने शिवम को 10 किलो 576 ग्राम चांदी गलाकर जेवर बनाने के लिए दिए। सुबह जब दुकान खोली तो शिवम नहीं आया और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। संदेह हुआ तो वह उसके घर पहुंचे जहां परिजनों ने भी किसी प्रकार की जानकारी देने से इंकार कर दिया। शाम तक कुछ पता न चलने के बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में की है। बताया कि चांदी की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। कोतवाली प्रभारी गंगाघाट अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर जांच की जा रही है पूछताछ के लिए शिवम के भाई राहुल को कोतवाली लाया गया है। जल्द ही शिवम को भी पकड़ लिया जाएगा।
................
इनसेट
घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पहुंचा स्वर्णकार समाज
घटना की जानकारी जैसे ही उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज को हुई। प्रदेश अध्यक्ष मुकुल वर्मा अपने अन्य साथियों के साथ कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने बताया कि वह ज्वैलर्स एसोसिएशन के भी प्रदेश अध्यक्ष है। जबकि पीड़ित सरवन जिला उन्नाव के अंतर्गत उत्तर प्रदेश स्वर्णकार समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष है। कोतवाली पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने को कहा गया है।