{"_id":"5bacdf61867a557ebf6cca55","slug":"nephew-burnt-his-house-to-trap-uncle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"''विवाद कूड़े का'', चाचा को फंसाने के लिए भतीजे ने जलाया अपना आशियाना, 3 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
''विवाद कूड़े का'', चाचा को फंसाने के लिए भतीजे ने जलाया अपना आशियाना, 3 घायल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 27 Sep 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
जली पड़ी झोपड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर कूड़ा डालने को लेकर विवाद में भतीजे ने चाचा समेत तीन लोगों को धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। चाचा को फंसाने के लिए खुद के छप्पर में आग लगा दी। सूचना मिलने पर पहुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल लेकर गई। इलाज के बाद तीनों को मेडिकल के लिए कमालगंज भेजा। घटना यूपी के फर्रुखाबाद जिले की है।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव कोठी निवासी प्रेमदास के घर के बाहर उसके भतीजे राममनोहर ने गुरुवार की सुबह कूड़ा डाल दिया। इसको लेकर दोनों में विवाद होने लगा। बात बढ़ने पर राममनोहर और उसके परिजनों ने प्रेमदास पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। प्रेमदास को बचाने पहुंची परिवार की मार्गश्री पत्नी श्रीकृष्ण उर्फ रक्षपाल शाक्य और मीतादेवी पत्नी विजय कुमार को भी जख्मी कर दिया।

फंसाने के लिए खुद के छप्पर में आग लगा दी
इसी धारदार हथियार से किया हमला
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद चाचा को फंसाने के लिए खुद के छप्पर में आग लगा दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंची और इलाज कराने के बाद मेडिकल के लिए कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घायल मार्गश्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, थाना प्रभारी संजीव राठौर ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली। राममनोहर ने घटना के बाद खुद छप्पर में आग लगाई है। मामले की जांच की जा रही है।