फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   nephew burnt his house to trap uncle

''विवाद कूड़े का'', चाचा को फंसाने के लिए भतीजे ने जलाया अपना आशियाना, 3 घायल

Thu, 27 Sep 2018 07:17 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 27 Sep 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
nephew burnt his house to trap uncle
जली पड़ी झोपड़ी - फोटो : अमर उजाला
घर के बाहर कूड़ा डालने को लेकर विवाद में भतीजे ने चाचा समेत तीन लोगों को धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। चाचा को फंसाने के लिए खुद के छप्पर में आग लगा दी। सूचना मिलने पर पहुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल लेकर गई। इलाज के बाद तीनों को मेडिकल के लिए कमालगंज भेजा। घटना यूपी के फर्रुखाबाद जिले की है।
विज्ञापन


जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव कोठी निवासी प्रेमदास के घर के बाहर उसके भतीजे राममनोहर ने गुरुवार की सुबह कूड़ा डाल दिया। इसको लेकर दोनों में विवाद होने लगा। बात बढ़ने पर राममनोहर और उसके परिजनों ने प्रेमदास पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। प्रेमदास को बचाने पहुंची परिवार की मार्गश्री पत्नी श्रीकृष्ण उर्फ रक्षपाल शाक्य और मीतादेवी पत्नी विजय कुमार को भी जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


 

फंसाने के लिए खुद के छप्पर में आग लगा दी

nephew burnt his house to trap uncle
इसी धारदार हथियार से किया हमला - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद चाचा को फंसाने के लिए खुद के छप्पर में आग लगा दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंची और इलाज कराने के बाद मेडिकल के लिए कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घायल मार्गश्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, थाना प्रभारी संजीव राठौर ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली। राममनोहर ने घटना के बाद खुद छप्पर में आग लगाई है। मामले की जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed