पति के जाते ही घर में घुस आया ‘दरिंदा पड़ोसी’, रेप नहीं कर पाया तो मार दी गोली
यूपी के चित्रकूट में ‘दरिंदे पड़ोसी’ की वहशी हरकतों के बारे में जिसको भी पता चला वह दंग रह गया। पुलिस अभी तक आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। चित्रकूट शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसका पति रविवार की शाम को ही सूरत मजदूरी करने गया था। उसके सास ससुर व अन्य परिजन बगल के घर में रहते हैं। 16 जुलाई की देर रात लगभग तीन बजे घर में अपने पुत्र के साथ सो रही थी। इसी बीच घर की बाउंड्री कूदकर पड़ोसी समीर खान (20) पुत्र स्व.भोला खान उसके कमरे में आ गया। इसके बाद दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। नींद खुलने पर विरोध कर चिल्लाने का प्रयास किया तो आरोपी ने तमंचा अड़ा दिया। इसके बाद भी वह विरोध करती रही तो उसने गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी और वह बेहोश होकर गिर पड़ी।
गोली की आवाज सुनते ही भागे पड़ोसी
कहीं कोई और मामला तो नहीं
सभी बिंदुओं पर जांच के साथ तलाश