फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Naxalites are no longer safe, SAF has prepared belt fed machine gun, can fire 600 bullets in a minute

UP: नक्सलियों की अब खैर नहीं, SAF ने तैयार की है बेल्ट फेल्ड मशीनगन, एक मिनट में दाग सकती है 600 गोलियां

Fri, 07 Jul 2023 06:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 07 Jul 2023 06:29 AM IST
सार

Kanpur News: लघु शस्त्र निर्माणी में आधुनिक मशीन गन तैयार की गई है, जो एक मिनट में 600 गोलियां दागने में सक्षम है। पहली बार में सौ मशीनगन तैयार की गई है, जो दो राज्यों की पुलिस को दी जाएगी।

विज्ञापन
Naxalites are no longer safe, SAF has prepared belt fed machine gun, can fire 600 bullets in a minute
नई बेल्ट फेल्ड मशीनगन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में लघु शस्त्र निर्माणी (एसएएफ) ने सेना, पुलिस और अन्य बलों की जरूरतों को ध्यान में रखकर नई मशीनगन बेल्ट फेल्ड को विकसित करके उत्पादन शुरू कर दिया है। इस साल सौ मशीनगन तैयार करने का लक्ष्य था, जिसे पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन

दो राज्यों की पुलिस को यह मशीनगन दी जाएगी। यही नहीं, नक्सल प्रभावित राज्यों ने भी इसमें रुचि दिखाई है और आर्डर दिए हैं। सेना ने भी नई मशीनगन का ट्रायल शुरू कर दिया है। इस आधुनिक गन से एक मिनट में 600 गोलियां दागी जा सकेंगी।
विज्ञापन

एडवांस वेपंस इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड की इकाई लघु शस्त्र निर्माणी में पहली बार नई लाइट मशीनगन बेल्ट फेल्ड का निर्माण किया गया है।  सभी ट्रायल पूरे हो चुके हैं। मशीनगन सभी मानकों पर खरी उतरी है। इस मशीनगन में मैग्जीन की जगह गोलियों की लंबी बेल्ट होती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

वजन में हल्की, मारक क्षमता अधिक
मैग्जीन वाली गन से 30 राउंड ही फायर किए जा सकते हैं। इसके अलावा यह हल्की (नौ किलो 10 ग्राम) भी है। मैगगन और एलएमजी के आधुनिक संस्करण बेल्ट फेल्ड में 200 से 250 राउंड की गोलियों की बेल्ट लगाई जाती है, जिसे और भी बढ़ाया जा सकता है।

नक्सल प्रभावित वाले राज्यों की दी जाएगी
इससे किसी भी अभियान के दौरान गोलियों के खत्म होने की समस्या नहीं होगी और बार-बार मैग्जीन नहीं बदलनी पड़ेगी। एडवांस वेपंस इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक राजीव शर्मा ने बताया कि नई मशीनगन को पहले चरण में नक्सल प्रभावित वाले राज्यों की पुलिस को दिया जा रहा है।

नई रिवॉल्वर प्रबल भी जल्द होगी लांच
सेना ने भी इसका ट्रायल शुरू कर दिया है। आयुध कंपनी की नई रिवॉल्वर प्रबल भी जल्द ही लांच की जाएगी। 50 मीटर तक मार करने वाली यह रिवॉल्वर साइड स्विंग सिलिंडर से खुलेगी। अभी तक इस तरह की रिवॉल्वर कंपनी में नहीं बनती थी। सुरक्षा कारणों से राज्यों के नाम और डिलीवरी के संबंध में जानकारी नहीं दी जा सकती है।

बेल्ट फेल्ड गन की खासियत

  • कैलिबर 7.62 एमएम
  • लेंथ 1200 एमएम
  • रेंज 800 मीटर
  • रेट ऑफ फायर 600 राउंड पर मिनट

कहीं पर भी की जा सकती है इस्तेमाल
जानकारों ने बताया कि इस मशीनगन में गालियां दागने की रफ्तार बहुत अधिक है। सेना या पुलिस कहीं पर सर्च अभियान कर रही है और वहां पर भीड़ होने की संभावना है, तो इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। रेंज भी अच्छी है। ऐेसे में पहाड़ों, रेगिस्तान वाले बार्डर पर तैनात सेना के जवान आधुनिक हथियार के जरिये सीमाओं की सुरक्षा कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed