फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   national sugar institute online application

देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शर्करा संस्थान में चाहते हैं पढ़ना तो 11 से लें ऑनलाइन दाखिला

Mon, 04 Mar 2019 11:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 04 Mar 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
national sugar institute online application
डेमो

देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) कानपुर में प्रवेश लेना चाहते हैं तो संस्थान ने रविवार को सत्र 2019-20 में दाखिले की प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। शुगर टेक्नोलॉजी सहित नौ विभिन्न रोजगारपरक कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 मार्च से तीन मई तक चलेगी।

विज्ञापन


संस्थान के निदेशक प्रो. नरेंद्र मोहन ने बताया कि सभी नौ कोर्स में दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर दिए जाएंगे। नौ जून को कानपुर, पुणे, चेन्नई, दिल्ली, कलकत्ता और पटना में परीक्षा होगी। एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये निर्धारित हैं जबकि अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1200 रुपये का भुगतान करना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी एनएसआई की ऑफिशियल वेबसाइट www.nsi.gov.in से अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन


 

270 सीटें निर्धारित, इन कोर्स में मिलेंगे दाखिले

प्रो. नरेंद्र मोहन ने बताया कि नौ कोर्स के लिए कुल 270 सीटें तय हैं। इसमें पीजी डिप्लोमा कोर्स ऑफ एसोसिएटशिप ऑफ एनएसआई इन शुगर टेक्नोलॉजी में 60, पीजी डिप्लोमा कोर्स ऑफ एसोसिएटशिप ऑफ एनएसआई इन इंजीनियरिंग में 30 सीटें हैं। 

पीजी डिप्लोमा इन इंडस्ट्रियल फ्रिमेंटेशन एंड अल्कोहलिक टेक्नोलॉजी में 35, पीजी डिप्लोमा इन शुगरकेन प्रोडिक्टिविटी एंड मैच्योरिटी मैनेजमेंट में 18, पीजी डिप्लोमा इन इंडिस्ट्रीयल इंस्ट्रूमेंटेशन एंड प्रॉसेस ऑटोमेशन में 15, पीजी डिप्लोमा इन क्वालिटी कंट्रोल एंड इनवायरनमेंटल साइंस में 20, शुगर इंजीनियरिंग सर्टिफिकेट कोर्स में 15, सर्टिफिकेट कोर्स इन क्वालिटी कंट्रोल में 20, शुगर बॉयलिंग सर्टिफिकेट कोर्स में 57 सीटें निर्धारित हैं।

100 प्रतिशत प्लेसमेंट का बना चुके हैं रिकॉर्ड
एनएसआई में बीते वर्ष रिकॉर्ड प्लेसमेंट हुए हैं। कुल 100 प्रतिशत छात्रों का यहां से प्लेसमेंट हो चुका है। निदेशक प्रो. नरेंद्र मोहन ने बताया कि प्लेसमेंट का यह रिकॉर्ड आगे भी जारी रखने की कोशिश है। यहां बजाज हिंदुस्थान लिमिटेड, डालमिया, डीएससीएल, धामपुर शुगर मिल्स, उत्तम क्वालिटी, त्रिवेणी इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड सहित कई बड़ी कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed