{"_id":"c0344f2f0e6d6023c38d76264b1d68de","slug":"national-players-put-the-golden-punch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल प्लेयरों ने लगाया ‘गोल्डन’ पंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल प्लेयरों ने लगाया ‘गोल्डन’ पंच
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sat, 19 Dec 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अमर उजाला’ के बेटी ही बचाएगी अभियान के तहत जिला खेल प्रोत्साहन समिति, जिला प्रशासन और यूपी एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 16वीं राज्य स्तरीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में तीसरे दिन शुक्रवार को ग्रीनपार्क में नेशनल प्लेयरों का जलवा रहा।
फाइनल बाउट (मैच) में नेशनल प्लेयरों ने प्रतिद्वंद्वियों को पहले ही राउंड में धराशायी कर गोल्ड पक्का कर लिया। वहीं, जूनियर और सब जूनियर ग्रुप के मैच भी रोमांचक हुए। जूनियर, सब जूनियर और सीनियर वर्ग में 51 बाउट हुए, जिसमें जूनियर वर्ग में 20, सब जूनियर वर्ग में 21 और सीनियर वर्ग में 10 बाउट हुए। सीनियर वर्ग के विभिन्न भार वर्ग में चार, जूनियर में दो और सब जूनियर में दो फाइनल बाउट हुए। शनिवार को तीनों वर्गों के फाइनल खेले जाएंगे।