{"_id":"5cc2c3dabdec22764d270f02","slug":"nasimuddin-siddiqui-attacks-on-bjp-for-lok-sabha-elections-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा सपा बसपा को जमकर कोसा, बोले..जीते जी नहीं हुआ अटल बिहारी जी का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा सपा बसपा को जमकर कोसा, बोले..जीते जी नहीं हुआ अटल बिहारी जी का सम्मान
Fri, 26 Apr 2019 02:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 26 Apr 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिद्दीकी एवं प्रमोद तिवारी का स्वागत करते कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बाल कुमार पटेल के समर्थन में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करने आए सांसद प्रमोद तिवारी व नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा व सपा बसपा गठबंधन को जमकर कोसा।
प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा के नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने जीते जी अटल बिहारी जी का सम्मान नहीं किया। अटल बिहारी जी के जाने के बाद भी उनका सही से सम्मान नहीं हुआ । किसानों और बेरोजगारों को भाजपा सरकार में ठगा गया है।

Trending Videos
गौशालाओं के नाम पर करोड़ों रुपए खा गए भाजपाई
2018 के आंकड़ों के अनुसार 45,00,000 बेरोजगारों की संख्या बढ़ी है। अन्ना प्रथा (खुले में घूमने वाले जानवर जो फसलें बर्बाद करते हैं) पर कोई काम नहीं हुआ। गौशालाओं के नाम पर करोड़ों रुपए भाजपाई खा गए।
जिससे किसान खेत में रात गुजारने को मजबूर है। जिस तरह किसानों की फसल अन्ना मवेशी चर गए उसी तरह अब 6 मई को किसान भाजपाइयों के वोट की फसल को चट कर जाएगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बजरंग बली की जाति बताते फिरते हैं।