फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Naresh agarwal targets sp bsp and congress lok sabha election 2019

नरेश अग्रवाल की दो टूक...हमें राजनीति से खत्म करने के लिए बड़ी लकीर खींचें विरोधी

Tue, 23 Apr 2019 08:12 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 23 Apr 2019 08:12 AM IST
विज्ञापन
Naresh agarwal targets sp bsp and congress lok sabha election 2019
सभा को संबोधित करते पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नरेश अग्रवाल ने हरदोई लोकसभा क्षेत्र में विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। रविवार शाम एक बरातघर और सोमवार को सधई बेहटा, जगदीशपुर और इटोरिया में हुई जनसभाओं में उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी हमें राजनीति में खत्म करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए बड़ी लकीर खींचनी पड़ेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्षी लकीर मिटाने में लगे हैं, ऐसे लोग कभी सफल नहीं होते। 40 साल से जनता के सहयोग से चुनाव लड़ते और जीतते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरदोई के मान-सम्मान को कभी न तो कमजोर पड़ने दिया और न ही किसी के सामने झुका।
विज्ञापन


पाकिस्तान और आतंकवाद कांग्रेस की देन है। आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का एक मात्र रास्ता यही है कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग देवी-देवताओं की भी जाति बताने का काम कर रहे हैं। ऐसी घटिया मानसिकता वाले लोगों को जनता कभी नहीं स्वीकारेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed