{"_id":"5ffef63c8ebc3e32a623e3ae","slug":"name-of-amit-recorded-in-india-book-of-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ अमित का नाम, अलग-अलग छह विषयों से नेट क्वालीफाई करने वाले अकेले भारतीय बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ अमित का नाम, अलग-अलग छह विषयों से नेट क्वालीफाई करने वाले अकेले भारतीय बने
Wed, 13 Jan 2021 07:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 13 Jan 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
अमित निरंजन
- फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग छह विषयों से नेट क्वालीफाई करने वाले शहर के अमित निरंजन का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। ऐसा करने वाले वह अकेले भारतीय हैं। लाल बंगला निवासी अमित ने इस साल समाजशास्त्र विषय से नेट क्वालीफाई करने के साथ ही ये रिकॉर्ड बना लिया था।
अमित ने जून 2010 में कॉमर्स विषय से नेट जेआरएफ क्वालीफाई किया था। फिर दिसंबर 2010 में इकोनॉमिक्स, 2012 में मैनेजमेंट, 2015 में एजूकेशन और 2019 में राजनीति विज्ञान विषय से नेट क्वालीफाई किया था।
सभी परीक्षाओं में इन्होंने पहले प्रयास में ही सफलता पाई है। 2004 में पीपीएन कॉलेज से बीकॉम करने वाले अमित के पिता आरएन निरंजन यूपी हैंडलूम से सेवानिवृत्त और मां उर्मिला देवी गृहिणी हैं। अमित ने एमकॉम के बाद एमए इकोनॉमिक्स भी किया है।
विज्ञापन
एमफिल में उन्होंने कानपुर यूनिवर्सिटी में टॉप किया था। वर्तमान में वह जीडी गोयनका स्कूल में कॉॅमर्स विभाग के अध्यक्ष हैं। विवि की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता और कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव ने उनको बधाई दी है।