{"_id":"5ff15f838ebc3e3b89071a26","slug":"muslim-religious-leaders-do-not-agree-with-akhilesh-yadav-s-statement-it-is-wrong-to-link-politics-with-disease","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव के बयान से मुस्लिम धर्मगुरु सहमत नहीं, बोले बीमारी से सियासत को जोड़ना गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव के बयान से मुस्लिम धर्मगुरु सहमत नहीं, बोले बीमारी से सियासत को जोड़ना गलत
Sun, 03 Jan 2021 11:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:43 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन पर सियासत
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की कोरोना वैक्सीन न लगवाने संबंधी सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर मुस्लिम धर्मगुरु और तंजीमों का कहना है कि बीमारी, इलाज को सियासत से जोड़ने का कोई मतलब नहीं है। शहर काजी हाफिज मामूर अहमद जामई का कहना है कि वैक्सीन को गलत कहना ठीक नहीं है।
लोगों को इलाज के मामले में किसी तरह की सियासत को दूर रखना चाहिए। आल इंडिया सुन्नी उलमा काउंसिल के महासचिव हाजी मो. सलीस का कहना है कि वैक्सीन और भाजपा से क्या मतलब है? वैक्सीन बीमारों के इलाज के लिए है।
हर सरकार के कार्यकाल में अच्छे काम होते हैं, दूसरी पार्टी की अगली सरकार उन्हें खत्म को नहीं कर देती। वहीं तहारत मंच के संयोजक डॉ. मुस्तफा तारिक का कहना है कि इलाज की चीजों को सियासी रंग नहीं दिया जाना चाहिए। सारे लोग वैक्सीन लगवाएं जिससे कोरोना जैसे खतरनाक मर्ज से सुरक्षा मिले।