{"_id":"6c59661c3d336489a2974d5bbf98882c","slug":"muslim-community-officials-meet-with-rss-s-indresh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ खौफ देता है तो ओवैसी...!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ खौफ देता है तो ओवैसी...!
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Tue, 17 Feb 2015 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘संघ पर मुस्लिमों को भयभीत करने का आरोप लग रहा है तो आप (मुस्लिम) अकबरुद्दीन ओवैसी के बयान के बारे में क्यों नहीं बोलते?’ । संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी इंद्रेश जी से पांच सवाल पूछने गए मुसलमानों के प्रतिनिधिमंडल को यह जवाब मिला।
घंटे भर की बहस, आरोप प्रत्यारोप के बाद संघ नेता और मुस्लिमों की बातचीत में कोई निष्कर्ष नहीं निकला। दरअसल शहर में संघ प्रमुख मोहन भागवत के दो दिन के प्रवास के दौरान मुस्लिमों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मिलकर अपनी कुछ शंकाओं का समाधान करने के लिए वक्त मांगा था।
भागवत ने मिलने का वक्त तो नहीं दिया लेकिन संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी इंद्रेश जी को मुलाकात करने का जिम्मा सौंपा। सोमवार रात किदवईनगर की पार्षद रीता शास्त्री के घर इंद्रेश जी से मिलने ऑल इंडिया सुन्नी उलेमा काउंसिल के जनरल सेकेट्री हाजी मोहम्मद सलीस, हाजी मोहम्मद इकबाल अंसारी, हाजी इश्तियाक निजामी आदि पहुंचे।
विज्ञापन
मुस्लिमों ने कहा कि आरएसएस भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात करता है। भाजपा की सरकार बनने के बाद संघ जोर शोर से खुद को मजबूत करने में लगा है। मुस्लिमों को लेकर नकारात्मक बयानबाजी हो रही है। जिससे मुस्लिमों में आशंकाओं के बादल और खौफ छाया हुआ है।
आप इस पर स्थिति स्पष्ट कीजिए। हाजी मोहम्मद सलीस ने सवालों भरा पत्र सौंपते हुए कहा कि भारत में मुस्लिम और अन्य के बीच जो दूरियां बढ़ रही हैं यही हाल रहा तो दुनिया को रास्ता दिखाने वाला भारत विश्व गुरु कैसे बन पाएगा।
इसके साथ ही अपने पांच सवाल भरा पत्र इंद्रेश जी को थमा दिया। जवाब देते हुए इंद्रेश जी ने कहा कि आप सवालों के जवाब लेने नहीं, प्रोपोगंडा करने आए हैं। आप के सभी सवालों के जवाब बंद कमरे में नहीं, हजारों की जनसभा में दूंगा। आप जब चाहें जनसभा का आयोजन करें और जवाब के लिए मुझे बुलाइए।
जेहन में नेक ख्याल होगा तभी इस मुद्दे का हल निकल सकता है। आप दीन के लिए आए हैं तो मीडिया को साथ लाने की क्या जरूरत थी। आपके मन में पहले से ही कहीं खोट है।
इसके साथ ही उदाहरण दिया कि सभी मजहब कहते हैं कि मेरे धर्म में जन्नत है, लेकिन धरती पर जन्नत नसीब नहीं हो रही है। मौलाना बोले संघ के एक पदाधिकारी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2021 तक भारत हिन्दू राष्ट्र होगा। इस तरह के बयानों से मुस्लिमों में खौफ है।
इस पर पलटवार करते हुए इंद्रेश जी ने कहा कि अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि मात्र 25 मिनट मिल जाएं तो हिन्दुस्तान से हिंदुओं को मिटा दूगां। इस बयान पर आप क्या कहेंगे?
दोनो के बीच बहस होती रही तो सलीस ने कहा आप सवालों के जवाब दीजिए, तब इंद्रेश जी ने कहा कि आप मीडिया को लेकर नहीं आए होते तो आपके सभी सवालों का जवाब देता।
लगभग एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच बहस होती रही लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। इंद्रेश जी ने आखिरी लाइन बोली ‘मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना’ और गले मिलते हुए बैठक को समाप्त कर दिया।