{"_id":"d9a8f4922bf2bac0c77f4acd4aa14485","slug":"murdered-of-a-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के साथ छुप कर रह रहे युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के साथ छुप कर रह रहे युवक की हत्या
अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्रा की पिपौरी नहर में मिले युवक की शिनाख्त रसूलाबाद कानपुर देहात के दीपू उर्फ दुर्गेश (25) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दीपू गांव में रहने वाली शादीशुदा प्रेमिका को लेकर शहर भाग आया था।
इसी से खफा महिला के भाइयों ने उसकी हत्या करके शव नहर में फेंक दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए बर्रा थाने में नामजद तहरीर दी है।
पूरनपुरवा रसूलाबाद कानपुर देहात निवासी जय शंकर प्रसाद किसान हैं। उन्होंने बताया कि छोटे बेटे दीपू उर्फ दुर्गेश दादा नगर की एक बेकरी में नौकरी करने के साथ ही वहीं किराए के कमरे में रहता था। पांच महीने पहले गांव की शादीशुदा प्रेमिका को लेकर शहर भाग आया था।
इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई। गुरुवार को बड़े भाई कृष्णा, मां उमा और पिता ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर दीपू के शव की शिनाख्त की। जयशंकर ने बताया कि रविवार को दीपू से फोन पर बात के बाद वह स्विच ऑफ हो गया। कृष्णा ने बर्रा थाने में युवती के भाई राहुल और सोनू के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
वहीं दीपू के साथ रह रही युवती ने ऑनर किलिंग की आशंका जताई है। वह दीपू के घर वालों के साथ यहीं रह रही है। बर्रा एसओ तुलसीराम पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा। तहरीर के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।