फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Murder of former Block Chief's wife in unnao case

उन्नाव हत्याकांडः गायब हुआ पति, हत्या से पहले महिला ने खेत में कुछ देखा था

Sun, 06 Jan 2019 08:11 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 06 Jan 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
Murder of former Block Chief's wife in unnao case
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस का शक पति पर और गहरा हो गया है। पोस्टमार्टम के बाद पत्नी के शव के अंतिम संस्कार से पहले ही वह लापता हो गया। पुलिस को उसकी कोई लोकेशन नहीं मिली है। रविवार को जेठ ने उसकी पत्नी को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।  
विज्ञापन


पुरवा कोतवाली के रामपुर मजरे बछौरा निवासी राजकुमार लोधी की पत्नी कृष्णावती का शव घर से पांच सौ मीटर दूर संतराम के खेत में मिला था। पति राजकुमार ने अज्ञात लोगों पर पत्नी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम में गला दबाकर कृष्णावती की हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी थी। पुलिस के जांच तेज करते ही पति राजकुमार गायब हो गया। रविवार सुबह तक उसका इंतजार किया गया लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। कृष्णावती का अंतिम संस्कार बक्सर घाट पर जेठ राजवंत ने किया। कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि राजकुमार के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

इन सवालों का जवाब खोज रही पुलिस

Murder of former Block Chief's wife in unnao case
रोते बिलखते परिजन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों की माने तो कृष्णावती का पति राजकुमार पोस्टमार्टम हाउस से ही गायब हो गया था। पोस्टमार्टम के लिए जब स्वास्थ्य कर्मियों ने हस्ताक्षर के लिए उसे आवाज दी तो वह नहीं मिला। परिजनों ने जब उसे कॉल करने की कोशिश को तो मोबाइल बंद मिला। ऐसे में घर के अन्य सदस्यों ने कागज पर हस्ताक्षर किए।

कृष्णावती की मौत की सूचना शुक्रवार रात ग्रामीणों व अन्य परिजनों को भी नहीं दी गई थी, परिजन मामला दबाने में क्यों जुटे थे।
पुलिस को शक है कि कृष्णावती ने खेत में कुछ संदिग्ध चीज देख ली थी, बात न फैलने पाए इसके लिए उसकी हत्या की गई है, कृष्णावती ने क्या देखा इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed