{"_id":"5c30d031bdec2256de78fc68","slug":"murder-of-former-block-chief-s-wife-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की हत्या, टूटी चूड़ियां छोड़ गईं कई सवाल, शक के दायरे में कोई अपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की हत्या, टूटी चूड़ियां छोड़ गईं कई सवाल, शक के दायरे में कोई अपना
Sat, 05 Jan 2019 09:11 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 05 Jan 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में असोहा विकासखंड के पूर्व ब्लाक प्रमुख (सपा) की पत्नी की शुक्रवार रात गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के 12 घंटे बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। शनिवार सुबह पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ ने बताया कि जांच की जा रही है। घटना का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर मजरा बछौरा निवासी राजकुमार लोधी असोहा विकासखंड के सपा के समर्थन से वर्ष 2000 से 2005 तक ब्लाक प्रमुख रहे। राजकुमार के अनुसार शुक्रवार शाम पत्नी कृष्णावती (42) घर से पांच सौ मीटर दूर स्थित खेत में आलू खुदवाने गईं थीं। देर शाम तक खेत से नहीं लौटीं। बेटी लक्ष्मी ने जानकारी दी तो उन्होंने बेटों के साथ खोजबीन शुरू की।
रात आठ बजे कृष्णावती का शव घर से पांच सौ मीटर दूर संत कुमार के खेत की मेड़ पर मिला। कपड़े अस्त व्यस्त होने से उन्होंने हत्या की आशंका जताई। पुलिस को सूचना देने के बजाय वह शव लेकर घर आ गए। शनिवार सुबह 100 नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना दी। कोतवाल व सीओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने परिजनों से पूछताछ भी की। हालांकि किसी नतीजे पर न पहुंचने से शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ एमपी शर्मा ने बताया कि पति राजकुमार की तहरीर पर पुरवा कोतवाली में अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Trending Videos
शक के दायरे में नजदीकी
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
संघर्ष करने के मिले प्रमाण
जिस स्थान पर कृष्णावती का शव पड़ा था उस स्थान पर उसकी टूटी हुई चूड़ियां भी मिली हैं। पुलिस के अनुसार इससे यह प्रतीत होता है कि हत्या के दौरान उसने हत्यारों से संघर्ष किया होगा।
परिजन हुए बेहाल
पुरवा के अमरापुर निवासी बाबादीन ने 1993 में बेटी कृष्णावती की शादी राजकुमार से की थी। बेटी की हत्या की सूचना पर वह शनिवार सुबह गांव पहुंचे। बेटी का शव देख पिता बाबादीन, मां रामरानी बिलख पड़ी। मृतका के दो बेटे अमरजीत व अभिषेक व एक बेटी लक्ष्मी है।
सीओ एमपी शर्मा के अनुसार महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस को मृतका के नजदीकी लोगों पर ही शक है। पुलिस ने परिजनों के कुछ सदस्यों के अलावा कुछ ग्रामीणों से भी पूछताछ की है। बेटे अभिषेक ने बताया कि शुक्रवार रात उन्होंने खोजबीन की थी। घर से पांच सौ मीटर दूर खेत में मां की केवल शाल मिली थी।