{"_id":"613666b38ebc3ec7722ac744","slug":"murder-of-colleague-son-in-ludhiana-accused-arrested-from-kanpur-central","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में सहकर्मी के बेटे का हत्यारोपी कानपुर सेंट्रल से गिरफ्तार, हत्या से पहले नितीश पर की थी बर्बरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में सहकर्मी के बेटे का हत्यारोपी कानपुर सेंट्रल से गिरफ्तार, हत्या से पहले नितीश पर की थी बर्बरता
Tue, 07 Sep 2021 08:00 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 07 Sep 2021 08:00 AM IST
सार
पंजाब पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि आरोपी सियालदह एक्सप्रेस में हैं। कानपुर पुलिस को अलर्ट किया। रविवार रात करीब डेढ़ बजे ट्रेन सेंट्रल स्टेशन पहुंची। पुलिस ने ट्रेन से एक आरोपी रायपुरा बरदोहापुर वैशाली, बिहार निवासी शत्रुघ्न को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लुधियाना में सहकर्मी के बेटे को अगवा कर हत्या करने वाले एक आरोपी को कानपुर पुलिस ने रविवार आधी रात सेंट्रल स्टेशन से दबोच लिया। दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। दोनों आरोपी सियालदह एक्सप्रेस से बिहार जा रहे थे। पंजाब पुलिस के इनपुट पर कानपुर पुलिस व जीआरपी ने कार्रवाई की।
दोपहर बाद पंजाब पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को लुधियाना ले गई। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से छपरा (बिहार) के रहने वाले प्रमोद कुमार परिवार के साथ लुधियाना में कट्या थाना क्षेत्र में रहते हैं। वह माछीवाड़ा साहिब के इकरा गांव स्थित शिव वन फैक्टरी में काम करते हैं।
तीन सितंबर को उनके इकलौते बेटे नितीश कुमार(18) का अपहरण हो गया था। अपहृताओं ने पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। इसी दौरान नितीश की हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया था। चार सितंबर को पुलिस ने केस दर्ज किया था। जिस नंबर से फोन कर फिरौती मांगी गई थी वह ऑन था।

पंजाब पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि आरोपी सियालदह एक्सप्रेस में हैं। कानपुर पुलिस को अलर्ट किया। रविवार रात करीब डेढ़ बजे ट्रेन सेंट्रल स्टेशन पहुंची। पुलिस ने ट्रेन से एक आरोपी रायपुरा बरदोहापुर वैशाली, बिहार निवासी शत्रुघ्न को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपी वैशाली निवासी राकेश कुमार पुलिस से बचकर भाग निकला।
गन्ने के खेत में फेंका शव, खाते में जमा करवाए थे रुपये
पुलिस की पूछताछ में आरोपी शत्रुघ्न ने बताया कि अगवा करने के दूसरे दिन ही नितीश की हत्या कर दी थी। उसका शव लुधियाना में ही एक गन्ने के खेत में फेंका है। पंजाब पुलिस अब उसको लेकर घटना स्थल जाएगी और शव बरामद करेगी। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। प्रमोद के पास पैसे नहीं थे। उसने किसी तरह से 25 हजार रुपये जुटाए थे जो आरोपी के खाते में जमा कर दिए थे। इससे भी पुलिस को आरोपी का सुराग लगा था।

हत्या से पहले नितीश पर की थी बर्बरता
हत्या से पहले नितीश पर आरोपियों ने बर्बरता की थी। उसको पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया था। जब आरोपियों ने नितीश की बहन काजल को फिरौती के लिए कॉल की थी तो व्हाट्सएप पर नितीश की एक फोटो भी भेजी थी। फोटो में नितीश के हाथ पैर बंधे हुए थे। चेहरे से लेकर पूरे शरीर पर जख्म दिखाई दे रहे थे। ये देख परिवार वाले बिलख उठे थे। मिन्नतें की थीं लेकिन आरोपियों ने उसको जिंदा नहीं छोड़ा।
मृतक के पिता के सहकर्मी हैं आरोपी
पुलिस के मुताबिक जिस फैक्टरी में नितीश के पिता प्रमोद काम करते हैं उसी फैक्टरी में दोनों आरोपी भी काम करते हैं। कई बार दोनों उनके बेटे से मिले भी थे। लेकिन ये नहीं पता था कि वही उसकी हत्या कर देंगे। लुधियाना के माछीवाड़ा थाने की पुलिस कानपुर पहुंची। कलक्टरगंज थाने में लिखापढ़ी की और फिर कोर्ट से आरोपी के खिलाफ ट्रांजिट रिमांड लिया। तब उसको लेकर वापस रवाना हुई।