{"_id":"6278b2cb8c3253489b274a22","slug":"murder-of-a-young-man-in-unnao-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: कोटेदार के बेटे की हत्या, वजनदार चीज से सिर व चेहरे पर किए गए वार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: कोटेदार के बेटे की हत्या, वजनदार चीज से सिर व चेहरे पर किए गए वार, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 09 May 2022 11:55 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 09 May 2022 11:55 AM IST
सार
उन्नाव में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के उन्नाव जिले में बारासगवर थाना क्षेत्र के ललमनहार मजरे रौतापुर में कोटेदार रामनरेश के 30 वर्षीय पुत्र रिंकू की रविवार रात सिर पर वजनी चीज से वारकर हत्या कर दी गई। खेत देखने जा रहे किसान ने शव देखकर आसपास के लोगों को बुलाया और पहचान होने पर परिवारीजनों को सूचना दी।
रात दो बजे परिवारीजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के अनुसार रिंकू रात 9:30 बजे भदेवरा से गांव के लिए निकला था। मृतक शराब का लती था और कई लोगों से उसका विवाद था। थाना प्रभारी राजबहादुर ने बताया कि तहरीर मिली है। अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।