{"_id":"5818f00d4f1c1b0e5743650c","slug":"munis-died-weeds-in-village-were-carrying-peacock-feathers-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौनियों की मौत से पूरे गांव में मातम, मोर पंख लेकर जा रहे थे वृन्दावन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौनियों की मौत से पूरे गांव में मातम, मोर पंख लेकर जा रहे थे वृन्दावन
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 02 Nov 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
शवोें को देखकर क्षेत्रीय लोगों व जनप्रतिनिधियों की आंखें छलक आईं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन के कालपी में दो मौनियों की सड़क दुर्घटना में मौत होने से पूरे गांव में मातम छा गया। शवों को देखकर क्षेत्रीय लोगों व जनप्रतिनिधियों की आंखें छलक आईं।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के गांव पड़री में धार्मिक परंपरा के अनुसार गांव के मौनी ट्रैक्टर ट्राली में मोर पंख आदि लेकर सिराने के लिए मथुरा वृंदावन जा रहे थे। सभी मौनियों को विदा करने के लिए गांव के लोग गए थे, लेकिन किसे पता था कि इनमें दो लोगों की यह अंतिम यात्रा होगी। सभी मौनियां गाजे-बाजे के साथ मथुरा वृंदावन के लिए जा रहे थे तभी रात करीब ढाई बजे शिकोहाबाद-फिरोजाबाद हाईवे में अनियंत्रित बस की ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत हो गई। घटना में 16 लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना में 50 वर्षीय भूप सिंह व रामपाल (32) की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह दोनों शव जब पड़री गांव पहुंचे तो पूरे गांव में शोक का माहौल उत्पन्न हो गया। पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला, तहसीलदार जितेंद्र पाल समेत तमाम जनप्रतिनिधि पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। घटना मेें मीरा पत्नी हीरालाल, वीर सिंह पुत्र बालादीन, फूल सिंह, सोमपाल, रामबाबू, लोहा सिंह आदि लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।