फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mumbai flight kept circling in Kanpur for half an hour due to fog and mist

कानपुर एयरपोर्ट पर कोहरे और धुंध के कारण आधा घंटा हवा में चक्कर काटता रहा मुंबई का विमान

Tue, 26 Jan 2021 01:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 26 Jan 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Mumbai flight kept circling in Kanpur for half an hour due to fog and mist
हवाई जहाज - फोटो : पेक्सेल्स
कानपुर में कोहरे और धुंध की वजह से पर्याप्त विजिबिलिटी (दृश्यता) न होने के कारण सोमवार दोपहर को मुंबई से आया विमान करीब आधा घंटे तक चकेरी एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाता रहा। चार चक्कर काटने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को लैंड करवाया। 
विज्ञापन


मुंबई की फ्लाइट दोपहर पौने एक बजे चकेरी एयरपोर्ट के ऊपर आ गई लेकिन दृश्यता कम होने के कारण एटीसी ने विमान उतारने की अनुमति नहीं दी। कानपुर एयरपोर्ट के अफसरों ने फ्लाइट को लखनऊ में उतारने की अनुमति ली। तब तक विमान चार चक्कर काट चुका था।
विज्ञापन


इसी बीच दृश्यता मिलने पर सवा एक बजे विमान को लैंड कराया गया। कुछ देर बाद दिल्ली फ्लाइट दोपहर 1:35 बजे, अहमदाबाद की फ्लाइट दो मिनट की देरी से 1:37 बजे उतरी। मुंबई की फ्लाइट दोपहर 2:05 बजे, दिल्ली की 2:45 बजे और अहमदाबाद की फ्लाइट दोपहर 3:10 बजे यहां से उड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed