फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mulayam Singh Yadav said Samajwadi Party belongs to youth it can never be old

यादव कुनबे की होली: मुलायम सिंह बोले- समाजवादी पार्टी युवाओं की है, कभी बूढ़ी नहीं हो सकती

Fri, 18 Mar 2022 08:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 18 Mar 2022 08:11 PM IST
सार

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सपा पार्टी युवाओं की पार्टी है। यह पार्टी कभी बूढ़ी नहीं हो सकती। उत्साह भरते हुए कहा कि उन युवाओं की सूची बनाओ जिन्होंने मेहनत की। नंबर नोट करवाओ, वो आकर हमसे मिलें। कहा अगर हमें बुलाओगे तो हम खुद मिलने आएंगे।

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav said Samajwadi Party belongs to youth it can never be old
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा है कि सपा पार्टी युवाओं की पार्टी है। यह पार्टी कभी बूढ़ी नहीं हो सकती। अभी हाल में हुए विधानसभा चुनाव में युवाओं ने बहुत मेहनत की है। जिसकी वजह से पार्टी को बहुत अच्छा वोट मिला है। अब लक्ष्य 2024 का है। मेहनत करके पार्टी को मजबूत करना है।

विज्ञापन


मुलायम सिंह ने कहा कि हाल में हुए चुनाव में उन युवाओं की सूची बनाओ जिन्होंने मेहनत की। नंबर नोट करवाओ, वो आकर हमसे मिलें। कहा अगर हमें बुलाओगे तो हम खुद मिलने आएंगे। तुम ही सब वो युवा हो जो आने वाले समय मे विधायक, सांसद बनोगे। 2024 में मेहनत करनी है सांसद बनाने हैं। प्रदेश में सरकार भी आगे बनानी है। सभी को धन्यवाद, सभी को बधाई। होली के मौके पर मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच में खासे जोश में नजर आए।
विज्ञापन


सैफई महोत्सव पंडाल में खेली होली
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के आंगन की प्रसिद्ध होली चार दशक बाद रणवीर सिंह स्मृति महोत्सव पंडाल में खेली गई। जहां पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 10:30 बजे महोत्सव पंडाल में होली समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। अखिलेश यादव ने मंच पर मौजूद सभी से मिलकर होली की बधाई दी। 11 बजे प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव मंच पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed