फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mulayam singh yadav big statement on akhilesh yadav

मुलायम की जुबां पे दर्द, बोले-जो पिता का न हुआ वो और किसी का क्या होगा

Sun, 02 Apr 2017 11:11 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 02 Apr 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav big statement on akhilesh yadav
मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

यूपी चुनाव में मिली करारी शिकस्त की पीड़ा को बर्दाश्त कर पाना अब मुलायम सिंह यादव के आपे से बाहर हो गया है। उनका यह दर्द शनिवार को छलक पड़ा। जिसके बाद वे धारा प्रवाह अपने ही बेटे अखिलेश यादव के खिलाफ बोलते चले गए। जानिए दर्द में क्या-क्या कह गए मुलायम..  

विज्ञापन

 

मुलायम बोले मोदी ने सही कही था...

mulayam singh yadav big statement on akhilesh yadav
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)

मैनपुरी में मुलायम सिंह पैक्सफेड चेयरमैन तोताराम यादव के होटल के उद्धघाटन मौके पर आये। यहां मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव को लेकर बड़ा बयान दिया। 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे मुलायम सिंह ने कहा कि कन्नौज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान का उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बड़ा असर हो गया। नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जो बेटा अपने बाप का नहीं हो सकता है, वह आपका क्या होगा। अखिलेश यादव को लेकर आज मुलायम सिंह यादव ने इसी बात को सही ठहरा दिया।

मुलायम ने कहा इसका जनता पर खासा असर हुआ और हम चुनाव हार गए। उन्होंने अखिलेश यादव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को लेकर बड़ा हमला कर दिया। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जो अपने बाप का नही हो सकता है, वो किसी का नहीं हो सकता है।  उन्होंने कहा कि कोई बाप अपने रहते अपने बेटे को मुख्यमंत्री नही बनाता। मगर मैंने अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद भी मुझे बड़ा अपमान सहना पड़ा है। उन्होंने कहा कि मेरी जिंदगी में ये मेरा सबसे बड़ा अपमान था। अखिलेश ने अपने ही चाचा को मंत्री पद से हटा दिया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम बोले अखिलेश के पास बुद्धि है पर वोट नहीं

mulayam singh yadav big statement on akhilesh yadav
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)

मुलायम सिंह यादव का बड़ा बयान, कहा कि अखिलेश के पास बुद्धि है पर वोट नहीं। अखिलेश ने कांग्रेस से गठबंधन किया, जिसने मुझ पर तीन बार जानलेवा हमला करवाया। मैं अब अखिलेश के भरोसे नहीं जनता के भरोसे पर रहूँगा। मुलायम ने आगे कहा कि जितना मेरा अपमान अब हुआ,  पहले कभी नहीं हुआ। अपनों ने ऐसा किया इसलिए कहने किससे जाते। दो लोगों ने मेरा अपमान किया। वो कौन हैं ये सब जानते हैं। मैं जनता की भावनाओं को ध्यान में रख फैसला करूँगा। कोई अपने बेटे को मुख्यमंत्री नहीं बनाता लेकिन मैंने बनाया।

जो मेरे साथ हुआ वो सबके सामने है। पूरे भाषण में मुलायम ने चार बार अपमान की बात दोहराई। मुलायम ने कहा शिवपाल इतना अच्छा काम करते थे। अखिलेश ने उन्हें मंत्रिमंडल से निकाल दिया। जो नरेंद्र मोदी और अन्य नेता कह रहे हैं जो अपने बाप का नहीं हुआ वो किसी का नहीं हो सकता। ये कहने का मौका मेरे अपनों ने ही दिया। मुलायम ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने उस चाचा को ही मंत्री पद से हटा दिया था, जिसमें उसको जीवन की सही राह दिखाई। उन्होंने कहा कि मेरी जिंदगी के साथ ही मेरा सबसे अधिक अपमान हुआ है।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ही सुलझा सकती है अयोध्या का मसला

mulayam singh yadav big statement on akhilesh yadav
डेमो
मुलायम सिंह यादव ने इसके बाद अयोध्या मामले को लेकर कहा कि मेरी भी कोशिश रही थी अयोध्या मामले को सुलझाने की। अब तो सुप्रीम कोर्ट के सिवा और कोई पार्टी अयोध्या मामला नहीं सुलझा सकती। उन्होंने कहा कि वहां पर सुरक्षा बलों की कार्यवाही में 16 लोग मारे गये थे जबकि 84 लोग घायल हुए थे। अब तो सुप्रीम कोर्ट का फैसला सभी मानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed