फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mulayam made big announcement about upcoming Lok Sabha elections

नये तेवर में दिखे मुलायम, कहा- तेजू का क्या करना है यह हम बाद में तय करेंगे

Tue, 12 Dec 2017 09:00 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 12 Dec 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
Mulayam made big announcement about upcoming Lok Sabha elections
मुलायम स‌िंह यादव
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी शहर में एक तिलकोत्सव समारोह में रविवार दोपहर 12:30 बजे शिरकत करने आए सपा  संरक्षक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कांग्रेस पूर्व नेता मणिशंकर अय्यर के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि यह बेहद शर्मनाक है, ऐसे व्यक्ति को पार्टी से बाहर कर देना चाहिए। वे हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं, उन्हें जनता ने बनाया है। ऐसे शख्स के खिलाफ टिप्पणी करना निंदनीय है। प्रधानमंत्री को नीच कहना सीधे-सीधे जनता का अपमान है। 
विज्ञापन





 

ईवीएम तकनीक जापान द्वारा विकसित की गई है

Mulayam made big announcement about upcoming Lok Sabha elections
मुलायम स‌िंह यादव
चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की गड़बड़ी पर उठ रहे सवालों के बीच उन्होंने कहा कि यह तकनीक जापान द्वारा विकसित की गई है। जब वहीं बैलेट पेपर से चुनाव होते हैं, तो फिर यहां क्यों नहीं। यहां भी मतपत्रों से ही चुनाव होना चाहिए। मुलायम सिंह ने कहा कि हमने जब आजमगढ़ से चुनाव लड़ा था तब परिस्थितियां विपरीत थीं। इसके बाद भी हम विचलित नहीं हुए। नतीजा, हमारी जीत हुई। प्रदेश की योगी सरकार के कार्यों पर बोलने से वे कतराते दिखे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजू का क्या करना है यह हम बाद में तय करेंगे

Mulayam made big announcement about upcoming Lok Sabha elections
मुलायम स‌िंह यादव
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में वे मैनपुरी से ही लड़ेंगे। यह भी जोड़ा कि तेज प्रताप यादव उर्फ तेजू का क्या करना है यह हम बाद में तय करेंगे। गुजरात चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पांच सीटों से प्रत्याशी उतारने के सवाल पर बोले, वहां सपा पांचों सीटों पर हारेगी। अखिलेश को गुजरात में सभी सीटों से अपने प्रत्याशी उतारने चाहिए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed