फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mudita's Hindi heavily on the English speeches

फर्राटेदार अंग्रेजी भाषणों पर भारी नेशनल यूथ पार्लियामेंट की विजेता मुदिता की हिंदी

Thu, 21 Jan 2021 03:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 21 Jan 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
Mudita's Hindi heavily on the English speeches
नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल में भाषण देती मुदिता मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
हिंदी में भावों की अभिव्यक्ति बेहतर तरह से हो सकती है। यही नहीं लोग भी हिंदी भाषा से ज्यादा बेहतर तरह से जुड़ पाते हैं। ये कहना है नेशनल यूथ पार्लियामेंट की विजेता मुदिता मिश्रा का। वह 20 अंग्रेजी भाषी प्रतिभागियों को पछाड़ हिंदी के साथ आगे बढ़ीं और विजेता बनीं।
विज्ञापन


युवाओं की क्षमता को पहचानने और उन्हें आगे लाने के उद्देश्य से नेशनल यूथ पार्लियामेंट का आयोजन पिछले दो साल से हो रहा है। इसमें शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को हिंदी या अंग्रेजी भाषा में किसी भी दिए टॉपिक पर भाषण देना होता है।
विज्ञापन


स्क्रीनिंग, जिला स्तर, राज्य स्तर के बाद राष्ट्रीय स्तर पर चुने गए प्रतिभागियों को अलग-अलग विषय पर भाव व्यक्त करने होते हैं। पिछली बार के तीनों विजेता अंग्रेजी माध्यम के थे लेकिन इस बार हिंदी भाषा आगे रही। हिंदी में दिया गया मुदिता का भाषण सर्वश्रेष्ठ भाषण में चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि द्वितीय और तृतीय स्थान पर अंग्रेजी भाषा के प्रतिभागी रहे। मुदिता कहती हैं कि 29 राज्यों के प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था जिसमें मात्र नौ प्रतिभागियों (उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, त्रिपुरा, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड और केरल) ने हिंदी भाषा चुनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed