फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mp sakshi maharaj said there never was a mosque there

सांसद साक्षी महाराज बोले, ‘अयोध्या में कभी मस्जिद थी ही नहीं’

Sun, 20 Nov 2016 01:32 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 20 Nov 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
mp sakshi maharaj said there never was a mosque there
सांसद साक्षी बोले वहां मंदिर था और हमेशा रहेगा
‘अयोध्या के विवादित स्थल पर लोग मस्जिद होने की बात कहते रहते हैं, लेकिन वहां कभी मस्जिद थी ही नहीं। वहां मस्जिद होने की बात कहने वाले विवादित बयान देते हैं। वहां पहले से मंदिर था।’
विज्ञापन

यह बात सांसद साक्षी महाराज ने शनिवार को अपने उन्नाव कार्यालय मेें पत्रकारों से बात करते हुए कही।
अयोध्या स्थित राम मंदिर मुद्दे को हवा देते हुए सांसद ने भाजपा नेता विनय कटियार के बयान पर बोलते हुए विवादित बोल बोले। उन्होंने कहा कि विवादित भूमि पर कभी मस्जिद थी ही नहीं। वहां पर मस्जिद होने की बात कहने वाले विवादित बयान देते हैं। वहां मंदिर था और हमेशा रहेगा। सांसद ने नोट बंदी पर कहा कि जो राजनीतिक दल नोट बंदी का विरोध कर रहे हैं उनके पास बड़ी मात्रा में काला धन है। साक्षी ने पीएम मोदी को हिटलर बताने वाले प्रमोद तिवारी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस पर कर्फ्यू लगाने व लोकतंत्र की जुबान काटने का भी आरोप लगाया। कहा कि ममता बनर्जी, केजरीवाल, मायावती व अखिलेश के पास अकूत धन है। इन लोगों ने यह धन गरीबों का खून चूसकर कमाया था और मोदी के फैसले के बाद यह कूड़ा हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed